राजस्थान में वसुंधरा होंगी BJP की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार: शाह

0
885
Rajasthan Vasundhara Raje
Rajasthan Amit Shah Vasundhara Raje

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेश में हुई दो बड़ी जनसभाओं में दो बार रिपीट करने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह भी साफ तौर पर दो बार यह बात कह कह चुके हैं कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व मे ही लड़ा जाएगा। प्रदेश में चुनाव जीतकर वसुंधरा राजे ही सीएम बनेंगी। Rajasthan Vasundhara Raje

इससे उन सभी अफवाहों पर विराम लग, कि प्रदेश में अगर भाजपा जीत हासिल करती है तो वसुंधरा राजे के बजाय किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। शाह ने अपने एक दिवसीय जयपुर दौरे पर प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में संगठन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरे देश की नजर राजस्थान पर है। शाह ने कहा कि राजे के नेतृत्व में अगस्त में प्रस्तावित ‘सुराज गौरव यात्रा’ हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी की तरह प्रतिदिन 18 घंटे काम करने के लिए कहा।

वसुंधरा राजे प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगी: शाह

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने बात दोहराते हुए कहा कि राजस्थान में आने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और प्रचंड बहुमत के साथ वे ही एक बार फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी हम एक बार फिर सरकार बनाएंगे और 2019 में नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Read More: क्या ‘पप्पू’ से ‘मुन्नाभाई’ बनने का सफर शुरू कर रहे हैं राहुल गांधी?

उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की परम्परा इस बार टूटने जा रही है। शाह ने कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि इस बात पर पूरी नजर रखी जाएगी कि कौन कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर रहा है और कौन नहीं? जो काम नहीं करेगा उसे पार्टी में कभी कोई पद नहीं मिलेगा।

वसुंधरा सरकार की योजनाओं को मॉडल के रूप में किया स्वीकार

भाजपा संगठन अध्यक्ष शाह ने कहा कि वसुंधरा राजे की सरकार ने राजस्थान में बहुत काम किया है। भामाशाह योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान और गौरव पथ जैसी कई योजनाओं को देशभर में यश प्राप्त हुआ है। वसुंधरा सरकार की कई योजनाओं को देश में मॉडल के रूप में स्वीकार किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार के कामों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। शाह ने कहा कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर अफवाहें फैलाने का काम कर रही है। उन्हांने कहा कि यह लोकतंत्र पर अघोषित हमला है और ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की लड़ाई और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। Rajasthan Vasundhara Raje

पिछली जीत से भी इस बार की जीत बड़ी होगी: मुख्यमंत्री राजे

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि हम इस बार विधानसभा चुनावों में पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतेंगे। पिछली जीत से भी इस बार की जीत बड़ी होगी। हम लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें जीतकर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। Rajasthan Vasundhara Raje

Rajasthan Vasundhara Raje
Rajasthan Vasundhara Raje

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की चालों को समझ गयी है और इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास चुनाव जीतने की हर वजह मौजूद है। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि अमित शाह के विजन और मेहनत से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। उन्होंने कहा कि संसद में शुक्रवार को जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने विश्वास मत हासिल किया है, उससे एक बार फिर यह साबित हो गया है कि आने वाले समय भारतीय जनता पार्टी का ही है। Rajasthan Vasundhara Raje

पीएम का सपना देखने वाले कांग्रेस सांसद के आचरण से संसद की मर्यादा तार-तार Rajasthan Vasundhara Raje

मुख्यमंत्री राजे ने राहुल गांधी का नाम ना लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का सपना देख रहे कांग्रेस के एक युवा सांसद ने जिस तरह का संसद में आचरण किया उससे मर्यादा तार-तार हुई। उन्होंने अपने उद्बोधन में झूठ पर झूठ बोला। सही भी है क्योंकि कांग्रेस की फितरत शुरू से ही झूठ बोलने की रही है। अफवाएं फैलाओं और लोगों को भड़काओं। लेकिन अब लोग जान गए हैं। वह कांग्रेस के छलावे में आने वाले नहीं है।

राजे ने कहा कि कांग्रेस ने एससी-एसटी एक्ट खत्म करने की अफवाह फैलाई, लेकिन बाद में हमारे एससी-एसटी के भाई-बहन कांग्रेस की इस चाल को समझ गए। अब चुनाव का दौर आ गया है। कांग्रेस रात को दिन और दिन को रात बताने का प्रयास करेगी। हमारे कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश में एक बार फिर विकास के दम पर ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता में आएंगे।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here