सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

    0
    150

    जयपुर। राजस्थान अधीनस्थ मंत्रिस्तरीय कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शामिल उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते है। इस भर्ती के जरिए 295 खाली पद भरे जाएंगे।

    जून में हुई थी परीक्षा
    कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2022 से शुरू हुई और उम्मीदवारों को 9 मार्च 2022 तक आवेदन करने का समय दिया गया था। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन जून 2022 में किया गया। अब बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।

    ऐसे डाउनलोड करें परिणाम
    — सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    — होम पेज पर Notification सेक्शन पर जाएं।
    — अब Senior Computer Instructor 2022 : Final Recommendation and Cut Off Marks लिंक पर क्लिक करे।
    — इसके बाद रिजल्ट का एक पीडीएफ खुलेगा।
    — अब उम्मीदवार अपने रोल नंबर चेक कर सकते है।
    — भविष्य के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते है।