मुख्यमंत्री राजे का ऐलान: Rajasthan में नाबालिगों से दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा

0
3043
Vasundhra Raje

हाल के वर्षों में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है। देशभर सहित Rajasthan में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती रहीं है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसी हजारों घटनाएं सामने आई हैं जिनके बारे में सुनकर एक अच्छे इंसान की रूह कांप उठती है। मासूम बच्चे जिन्हें अच्छा या बुरा समझने तक की समझ नहीं होती, वे मानव के रूप में हवस के भूखे दरिेंदों का शिकार हो जाते हैं। नाबालिगों के साथ दुष्कर्म घटनाओं पर रोक के लिए कड़े कानून की जरूरत है और वही अभी तक नहीं बन पाया है। लेकिन अब राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ऐसे ही सख़्त कानून का ऐलान किया है, जिससे नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने की सोचने से पहले घटिया मानसिकता और हवस के भूखे दरिदों को एक हजार बार सोचना पड़ेगा। आइये जानते हैं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ऐसा क्या ऐलान किया है..

राजे सरकार का कानून दिलाएगा नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा:

राजस्थान में अब नाबालिग से दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा देने का कानून बनने जा रहा है। हाल ही में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपियों को कैपिटल पनिशमेंट देने की बात कही थी। जिसके बाद अब राजस्थान सरकार का गृह मंत्रालय इसके लिए सख़्त कानून बनाने में जुट गया है। प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि हमने कमेटी बना दी है, जो इस बारे में दूसरे राज्यों और खासकर के मध्य प्रदेश के कानून का अध्ययन करेगी। वहां यौन शोषण के आरोपियों को इस तरह की सजा देने का प्रावधान हाल ही में लागू किया गया है। राजस्थान में भी इसके लिए जल्द ही कानून बनाकर विधानसभा में पेश किया जाएगा। विधानसभा में विधेयक पास होते ही राजे सरकार इस कानून को राजस्थान में लागू कर करने वाली है।

Read More: सरकार के चार साल: वसुंधरा का कांग्रेस पर निशाना- ‘ये न काम करेंगे, न करने देंगे’

 

नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक का काम करेगा कानून:

राजे सरकार का यह कानून राजस्थान में बढ़ रही नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक का काम करेगा। दरअसल, प्रदेश में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार की घटनाएं हालिया वर्षों में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर राजे सरकार पर विपक्षी दल कांग्रेस लगातार हमला करती रही है।

विपक्षी दल ऐसी घटनाओं पर घेरता रहा है बीजेपी सरकार को:

विपक्षी दल कांग्रेस वर्तमान राजे सरकार को राज्य में हुई नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की  घटनाओं पर कई बार घेर चुका है। कुछ समय पहले ही कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीकानेर की नाबालिक बालिका डेल्टा मेघवाल हत्याकांड को लेकर जयपुर में बड़ी सभा भी की थी। जिसके बाद अब राजस्थान सरकार 2018 में होेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस कड़े और कठोर कानून को बनाकर प्रदेश में ऐसी घटना करने की सोच रखने वालों में ड़र पैदा करेगी। सरकार के इस कड़े कानून से नाबालिग लड़कियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। राजस्थान के पड़ोसी मध्य प्रदेश में हाल ही में एक विधेयक पास हुआ ​है,​ जिसके तहत 12 वर्ष या इससे कम की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा का प्रावधान है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here