सरकार के चार साल: वसुंधरा का कांग्रेस पर निशाना- ‘ये न काम करेंगे, न करने देंगे’

0
1516
suraj k 4 saal

राजस्थान में वसुन्धरा राजे के सुराज के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे झुंझुनूं जिले पहुंची। यहां उन्होंने अपने संबोधन में समारोह स्थल के बाहर हंगामा कर रहे कांग्रेसियों पर निशाना लगाते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि आप इनपर ध्यान न दें। वह लोग ऐसे ही करते रहेंगे। उनके पास पहले से कोई काम नहीं है तो उनका ऐसा करना वाजिब है। ये न काम करेंगे, न करने देंगे। अगर कांग्रेस केवल काम करती तो कांग्रेस के कमल ढांका, 32 पंच, विनोद चोधरी, अंकित घायल भाजपा में शामिल न होते। आपने जिस प्यार, आशा और आशिर्वाद देते हुए मुझे इस सीट पर बिठाया, उसे मैं सार्थक करूंगी।

अपने संबोधन में कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन विकास नहीं कर पाया। वजह केवल एक है कि कांग्रेस में विकास कार्य की इच्छा शक्ति का अभाव है। जिले में विकास केवल इसलिए नहीं हुआ क्योंकि कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति करने के बारे में सोचा। 70 साल की राजनीति में कांग्रेस ने विकास के नाम पर जिले में कुछ नहीं किया जबकि भाजपा ने विकास के आगे कुछ नहीं सोचा। इन 70 सालों में कांग्रेस ने केवल देश को बर्बाद करने का काम किया है। कांग्रेस की इच्छा शक्ति नहीं थी इसलिए कुंभाराम लिफ्ट योजना पर कांग्रेस 40 साल तक राजनीति करती रही।

उन्होंने कहा कि जिले की 7 विधानसभा में से केवल 2 भाजपा के पास है लेकिन उसके बाद भी सभी विधानसभाओं में विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। जिले में 2 हजार 700 करोड़ रूपए के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। भाजपा के पास प्रदेश की सत्ता केवल 4 साल के लिए आई है और यह सच है कि प्रदेश 4 साल में बदल नहीं सकता। लेकिन क्या 70 साल में भी नहीं बदल सकता था। जबकि भाजपा ने अपने कार्यकाल में झुंझनूं को 2237 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। 70 सालों में कांग्रेस ने केवल देश को बर्बाद करने का काम किया है। कांग्रेस की इच्छा शक्ति नहीं थी इसलिए कुंभाराम लिफ्ट योजना पर कांग्रेस 40 साल तक राजनीति करती रही।

राजस्थान सरकार ने प्रदेश में 80 हजार करोड़ रूपए की लागत से 50 हजार किमी सड़कों का निर्माण कराया लेकिन अपने कार्यकाल में कांग्रेस केवल 12 हजार किमी सड़कों का निर्माण ही करा पाई।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here