पुलिस जवानों ने दुनिया में लहरा दिया तिरंगा, अब एशियन गेम्स पर निगाहें

0
832
Rajasthan Police Won Medals
पुलिस जवानों ने दुनिया में लहरा दिया तिरंगा, अब एशियन गेम्स पर निगाहें

राजस्थान पुलिस देशभर में अपनी कानून व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल व्यवस्था में हमेशा से जानी जाती रही है। लेकिन अब एक और बात में प्रदेश की पुलिस के जवान देश—विदेशों में अपना लोहा मनवाते नजर आने लगे हैं। वह है खेल का मैदान। अब राज्य का पुलिस बल खेलों में अपने जौहर जमकर दिखा रहा है। Rajasthan Police Won Medals

केवल इतना ही नहीं, दिन—ब—दिन अपने मैडल की संख्या बढ़ाते हुए पूरी दुनिया में तिरंगा लहरा रहे हैं। पिछले साल ही प्रदेश के पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर मुकेश ने शिलांग में आयोजित सीनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। उसके बाद चीन के ग्वांगझू में हुए एशिया कप में रजत पदक अपने नाम किया। अब तैयारियां एशियन गेम्स की हो रही है।

Rajasthan Police Won Medals
पुलिस जवानों ने दुनिया में लहरा दिया तिरंगा, अब एशियन गेम्स पर निगाहें

Read More: मुख्यमंत्री की बांसवाड़ा को कई सौगातें, बांसवाड़ा में खुलेगी तीरंदाजी एकेडमी

पिछले साल 56 पदक झोली में आए Rajasthan Police Won Medals

वर्ष 2017 में राजस्थान पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में कुल 56 मैडल जीते हैं। वहीं वर्ष 2009 में यह संख्या केवल 3 थी। अब जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स पर सभी खिलाड़ियों की निगाहे हैं। इसकी तैयारी के लिए 20 से ज्यादा पुलिस जवान देश—विदेशों में ट्रेनिंग ले रहे हैं। एशियन गेम्स में इन सभी से देश व प्रदेश को काफी उम्मीदें है।

अंतरराष्ट्रीय मैडल भी जीते हैं जवानों ने

एशिया कप में रजत जीतने वाले सब इंस्पेक्टर मुकेश के अलावा कांस्टेबल मनु तोमर ने पिछले साल दक्षिण अफ्रिका के जोहान्सबर्ग में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती का कांस्य पदक अपने नाम किया है। इसी तरह तेहरान में सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने कबड्डी में गोल्ड जीत अंतरराष्ट्रीय मैडल अपनी झोली में डाला।

इन जवानों पर होगा एशियन गेम्स का भार

चीन में एडवांस ट्रेनिंग ले रहे मुकेश, नेशनल कांस्य पदकधारी एवं इंडियन एथलेटिक्स कन्टीजेन्ट्स काठमांडू में ट्रेनिंग ले रही मीनू, लखनउ नेशनल कैंप में ट्रेनिंग ले रहे मनू तोमर व शीतल तोमर और सोनीपत में कबड्डी ट्रेनिंग ले रहे राजूलाल सहित 20 से अधिक जवानों से प्रदेश व देश को काफी उम्मीदे हैं। इन सभी पर एशियन गेम्स में पदक लाने की भारी जिम्मेदारी होगी।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here