
राजस्थान में पिछले कुछ वर्षों से सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान सरकार ने खेलों के विकास के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की घोषणा की। प्रदेश के झुंझुनूं जिले के दोरासर गांव में पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। Archery Academy in Banswara
वित्त वर्ष बजट में राजे सरकार ने करीब 30 करोड़ रुपए विश्वविद्यालय के विकास पर खर्च की घोषणा की है। इसके अलावा पंचायत स्तर पर खेल मैदान (स्टेडियम) बनवाने के लिए भी सरकार प्रयासरत है। खेलों के विकास के लिए ज़मीनी स्तर पर काम करने के बीच सरकार ने खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि भी बढ़ा दी है।
इसके अलावा कई अन्य सुविधा भी अब खिलाड़ियों को मिलने लगेगी। सरकार प्रदेश में कई बड़े प्रोजेक्ट जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, गोल्फ कोर्ट, तीरंदाजी एकेडमी, शूटिंग रेंज आदि का निर्माण करा रही है।
Read More: लहसुन उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए राजस्थान सरकार ने उठाये ये कदम
इनके अलावा कई सरकारी स्कूलों में इंडोर स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं। हाल ही में प्रदेश के बांसवाड़ा और जोधपुर को भी बड़ी सौगातें मिलीं हैं। सूर्य नगरी जोधपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज का निर्माण करवाया जाएगा।
बांसवाड़ा के खेल स्टेडियम में स्थापित होगी तीरंदाजी एकेडमी
प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हाल ही में अपने चार दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा में थीं। सीएम राजे ने अपने चार दिवसीय दौरे के बाद बांसवाड़ा के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा जिले में तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना की घोषणाएं की।
राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी एकेडमी बांसवाड़ा के खेल स्टेडियम में स्थापित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई अन्य घोषणाएं भी की है।
सीएम ने चाचाकोटा से माही डेम तक चार किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाए जाने की भी घोषणा की है। बांसवाड़ा महाविद्यालय में इतिहास विषय में पी.जी. कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को वरिष्ठ नागरिकों के बैठने और उनकी गतिविधियों के संचालन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री राजे ने लोगों की मांग पर घोषणा करते हुए कहा कि छोटी सरवन में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता का कार्यालय खोला जाएगा। Archery Academy in Banswara

