
राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसमें एक लगभग राज्य सरकार 18 बिलों को पास करवाएगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जीएसटी बिल को संसद से पारित होने के बाद अब राज्य सरकार भी स्टेट जीएसटी बिल को विधानसभा से पारित किया जाएगा। वहीं नव निर्वाचित धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह को सदन की सदस्यता की शपथ दिलवाई गई।
भाजपा सरकार के लिए एतिहासिक होगा यह सत्र
राज्य विधानसभा से बजट पास करवाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। उसके बाद अब दूसरा चरण सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जो भी एक मायने में भाजपा सरकार के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है। इस सत्र में सदन में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है क्योकि धौलपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की शोभारानी कुशवाह ने उपचुनाव में इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

18 बिलों को पास करवाएगी राज्य सरकार
सदन में आज धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने सदस्यता की शपथ ली। वहीं सरकार सत्र के दौरान लगभग 18 बिलों को सदन से पारित करवाएगी, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण स्टेट जीएसटी बिल को पारित किया जाएगा। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले विभिन्न विश्व विद्यालयों के सम्बन्धित संशोधन विधेयकों और नगरपालिका संशोधन बिल पारित होंगे। वहीं भामाशाह से संबंधित विधेयक में पारित किए जाएगा। अभी तक सत्र के दौरान 15 बिल सदन में पेश किए जा चूके हैं। इन विधेयकों के अलावा इस बात की चर्चा है कि राजस्थान नगर पालिका चतुर्थ संशोधन विधेयक 2017 भी सदन में पेश होगा। वहीं एक बार फिर कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी, जिसमें बिजली और पानी पर चर्चा करवाने की मांग विपक्ष से की जाती है तो उस पर विचार किया जा सके।
ये बिल सदन में हो सकते हैं पारित
राजस्थान नगर पालिका द्वितीय संशोधन विधेयक 2017, राज. नगर पालिका तृतीय संशोधन विधेयक 2017, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2017, राज. विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2017, मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2017, राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर संशोधन विधेयक 2017, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर संशोधन विधेयक 2017, गोविन्द गुरूजनजातीय बांसवाड़ा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2017, कोटा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2017, पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय सीकर संशोधन विधेयक 2017, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा संशोधन विधेयक 2017, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2017, महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर संशोधन विधेयक 2017, हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विवि जयपुर निरसन विधेयक 2017, राज. भामाशाह लोककल्याण कारी प्रसुविधाओं का सीधा अंतरण और सेवाओं का परिदान विधेयक 2017 जैसे बिल पास होने है।

