इस पुलिस वाले के कद्रदान हो जाओगे आप भी जब सुनोगे इसका गाना, रणदीप हुड्डा भी हुए शेयर करने पर मजबूर

    0
    947
    police song

    हुनर हर इंसान में छिपी हुई प्रभिभा होती है जो वक्त के साथ सबसे सामने आती है। कई लोग अपनी प्रतिभा को छिपाने की कोशिश करते हैं, मगर  प्रतिभा कभी छिपी नहीं रह सकती है। सोशल मीडिया पर एक पुलिस वाले का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो गाना गा रहे हैं। वो पंजाबी में गा रहे हैं, जिसे सुनने के बाद आप भी उनके फैन हो जाएंगे।

    इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख पाएंगे कि कैसे एक पुलिस वाले अपनी सुंदर आवाज़ में गाना गा रहा है। और एक आदमी तबले पर उसे सुर दे रहा है। ये पुलिसवाला अपनी आवाज़ से आस-पास के लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

    इस वीडियो को मनीष मेहरा नाम के एक यूजर ने अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। मनीष मेहरा के मुताबिक इस पुलिस का नाम कुलजीत सिंह है। गौर करने वाली बात ये है कि इस वीडियो को बॉलीवुड सुपरस्टार रणदीप हुड्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।