कार दुर्घटना में राजस्थान गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया हुए घायल

    0
    1088

    वसुन्धरा सरकार में गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया शनिवार रात हुए एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे के बाद कटारिया को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कटारिया की नाक, चेहरे और गर्दन में हल्की चोटें आईं है। दुर्घटना में उनकी कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। Gulab Chand Katariya

    जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब राजस्थान सरकार के गृह मंत्री कोटा से जयपुर की ओर वापिस आ रहे थे। जब वह चाकसू इलाके के शिवदासपुरा टोल प्लाजा पर से गुजर रहे थे। इसी समय कटारिया की सुरक्षा में आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी खुद की कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई जिसमें गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया घायल हो गए। कटारिया की नाक, चेहरे और गर्दन में हल्की चोटें आईं है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अफसर एवं बाद में आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और गृहमंत्री का हालचाल जाना। Gulab Chand Katariya

    Read More: इस मुख्यमंत्री को मिला ‘चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ का खिताब

    जयपुर में महात्मा गांधी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ​ चिकित्सकों ने उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी। पता चला है कि जहां हादसा हुआ, वहां एक स्पीड ब्रेकर है। अंधेरे में यह दिखाई नहीं दिया और अचानक ब्रेक लगाने पर हादसा हो गया। फिलहाल गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया ठीक हैं। Gulab Chand Katariya

    बता दें, इस समय मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा है। आज मुख्यमंत्री अपने चार दिवसीय डूंगरपुर के दौरे पर थी। मुख्यमंत्री राजे यहां विधानसभाओं में जनसंवाद करने के लिए आयी हुई थीं। लेकिन अचानक तबीयत नासाज़ होने की वजह से उनके निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। डॉक्टर्स की पूरी टीम उनके साथ है। स्वास्थ्य खराब होने की वजह उनका बिज़ी सेड्यूल बताया जा रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें पूरा आराम करने की सलाह दी है। Gulab Chand Katariya

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here