राजस्थान सरकार का जम्बो फेरबदल, एक झटके में हुआ 300 से अधिक IAS, IPS, IFS और RAS अफसरों का ट्रांसफर

0
3817
Vasundhara raje cm rajasthan

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक बेडे़ में भारी फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 300 से अधिक आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आरएएस अफसरों के तबादले कर दिए। सरकार की ओर किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 77, भारतीय पुलिस सेवा के 46, भारतीय वन सेवा के 33 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 150 असफसरों कों इधर-उधर किया गया है। बता दें कि प्रशासनिक व पुलिस महकमें में भारी फेरबदल की लंबे समय से कवायद चल रही थी।

5 टुकड़ों में बदले 300 से ज्यादा अफसर

कार्मिक विभाग की ओर से पांच टुकड़ों में 300 से अधिक अफसरों को स्थानांतरण/पदस्थापन के आदेश जारी किए। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 77 अधिकारियों के तबादले हुए है। इनमें प्रदेश 16 जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं। इसी तरह भारतीय पुलिस सेवा के 46 अधिकारियों के तबादले किए गए। पुलिस महकमे में भी भारी फेरबदल हुआ है। कई जिलों में पुलिस अधीक्षक इन आदेशों में बदले गए हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची सबसे अधिक है।

IPS तबादलों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

IAS तबादलों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

ए मुखोपाध्याय को लगाया सिविल सेवा अपील अधिकरण में

आदेशानुसार ए मुखोपाध्याय को राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण जयपुर के अध्यक्ष पद पर लगाया गया है। इसी तरह से राजहंस उपाध्याय को उच्च एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव़, विपिन चंद्र शर्मा को राजस्थान फाउंडेशन जयपुर के आयुक्त के पद पर, उमेश कुमार को राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष पद पर एवं राजीव स्वरूप को उद्योग एवं राजकीय उपक्रम अप्रवासी भारतीय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं राजस्थान औद्योगिक विकास विनियोजन निगम के अध्यक्ष पद पर लगाया गया।

IFS तबादलों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

RAS अधिकारियों की तबादला सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें