राजस्थान गौरव यात्रा पर पत्थर फेंकने वाले अशोक गहलोत के आदमी ये हैं उनके नाम…

0
1755
rajasthan gaurav yatra

जोधपुर के पीपाड़ में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा पर पत्थरबाजी की शर्मनाक घटना के बाद काफी कुछ अब सामने आने लगा है। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और पार्टी संगठन महामंत्री अशोक गहलोत इन आरोपों को ​सिरे से नकारते आ रहे हैं। इसी बीच आदर्श नगर विधायक और रथ यात्रा संयोजक अशोक परनामी ने घटना में शामिल तीन व्यक्तियों के नाम जाहिर किए हैं। rajasthan gaurav yatra ashok gehlot

तीनों कांग्रेस के पदाधिकारियों के पुत्र हैं और लगातार पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहे हैं। परनामी ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में अपने दावे के साथ घटनाक्रम का वीडियो फुटेज भी जारी किया है। परनामी ने कहा कि उक्त सभी अशोक गहलोत के आदमी हैं।

Read More: मुख्यमंत्री राजे ने भोपालगढ़ को दी 15 करोड़ लागत की सौगात

rajasthan gaurav yatra ashok gehlot 

आपको बता दें कि शनिवार को जब मुख्यमंत्री वसुन्घरा राजे जोधपुर संभाव के पीपाड़ में राजस्थान गौरव यात्रा को संबोधित कर रही थीं, कुछ उपद्रवियों ने रथ यात्रा पर पथराव किया। इस दौरान एक बीजेपी नेता की कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। उपद्रवियों ने ‘गहलोत जिंदाबाद’ व ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 20 लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। rajasthan gaurav yatra ashok gehlot

इन तीन व्यक्तियों के नाम लिए rajasthan gaurav yatra ashok gehlot

परनामी ने रथ यात्रा पर पथराव में कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष अब्दुल वहाब का बेटा अब्दुल सत्तार, कांग्रेसी पार्षद बाबू लाल सांखला का बेटा सुरेश सांखला और अन्य रमेश सांखला का नाम लिया है। यह सभी अशोक गहलोत के ही आदमी हैं। बावजूद इसके गहलोत झूठ बोल रहे हैं। तीनों व्यक्ति घटना से पहले वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सुनील परिहार और राजेंद्र सोलंकी के निरंतर संपर्क में थे।

गहलोत पर साधा निशाना, ‘चुप्पी तोड़े गहलोत’

विधायक परनामी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर निधाना साधते हुए कहा कि गहलोत बताएं कि क्या ये लोग कांग्रेस के नहीं है? क्या ये व्यक्ति उनके संपर्क में नहीं हैं?

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here