राजस्थान के किसानों की खुशहाली का यह है राज, आर्थिक और सामाजिक उन्नति के पीछे मुख्यमंत्री राजे का हाथ

1
1684
rajasthan-farmers

राजस्थान किसानों का प्रदेश हैं यहा 60 से 70 फीसदी लोग आज भी खेती पर निर्भर हैं ऐसे में प्रदेश में सबसे ज्यादा अगर विकास की बात आती हैं तो पहले किसानों की स्थिती सुधारने की बात होगी। क्योंकि राजस्थान किसानों के विकास के साथ ही प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे किसान हितेषी होने के साथ साथ दूरगामी सोच रखने वाली महिला भी हैं। मुख्यमंत्रा राजे किसानों के हितों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती हैं। मुख्यमंत्री राजे ने किसानों के लिए कई योजनाओं को लागू किया हैं किसानों को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए मुख्यमंत्री राजे ने ग्राम जैसे राष्ट्रीय स्तर का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश के किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए कई योजनाओं के तहत अनुदान दे रही है साथ ही खेती की नई तकनीकों के बारें में भी लगातार किसानों को रूबरू करवा रही है। नतीजा यह है कि आज राजस्थान का किसान देश का सबसे खुशहाल किसान है।

राज्य सरकार की योजनाओं के मिला किसानों को आर्थिक लाभ

राजस्थान में पानी की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री राजे ने पहले किसानों तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री राजे ने जल स्वावलंबन अभियान चलाया और किसानों को जल संपन्न बनाया। आज किसानों को सिंचाई के लिए किसी पर निर्भर नही रहना होता। इसके अलावा राजस्थान में मुख्यमंत्री राजे बीज स्वावलंबन योजना भी चलाई जा रही है। किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप लगवाएं और बिजली की दरों को कम किया। मुख्यमंत्री राजे के प्रयासों से ही प्रदेश के किसानों को फसल बीमा योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिससे किसानों को हमेशा आर्थिक लाभ ही मिला है।

जैविक खेती को दिया बढ़ावा, 1170 कृषि सेवा केंद्र हो रहे है स्थापित

राजस्थान के किसानों की सहायात के लिए 1170 कृषि सेवा केंद्र स्थापित किये जा रहे है। प्रदेश के किसानों के लिए ड्रिप, फंव्वारा व शेडनेट पर अनुदान को 50 से 70 फीसदी किया गया है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए झालावाड़ में फोरेस्ट ट्रेंनिंग इंस्टीट्युट की स्थापनी की जा रही है। मुख्यमंत्री राजे प्रदेश के किसानों को सस्ती बिजली देने के लिए 7 हजार 205 करोड़ का अनुदान दे रही है। प्रदेश के पशुपालकों को भामाशाह पशु बीमा योजना के तहत 50 से 70 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री राजे ने किसान हितों को देखते हुए बीकानेर में जैतून तेल की देश की पहली रिफाइनरी स्थापित करने का फैसला लिया है। राजस्थान में देश भर का सबसे ज्यादा जैतून उत्पादन होता है।

दलहन, तिलहन में राजस्थान का बोलबाला, रिकॉर्ड उत्पादन

राजस्थान के किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री राजे ने तिलहन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा दिया है। देश में प्रदेश का तिलहन उत्पादन में तीसरा स्थान है, सोयाबीन, सरसों, तिल और मूंगफली उत्पादन में मुख्यमंत्री राजे के प्रयासों में अग्रणी बना है। देश में सर्वाधिक जैविक खेती करने वाला प्रदेश बना है राजस्थान, यहां के किसानों ने खट्टे फलों, लहसुन और अनार का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। प्रदेश के किसान सिंचाई के लिए वाटर एफिशियंट प्रणाली और प्रेशर सिंचाई प्रणाली का इस्तेमाल करते है। जिससे स्प्रिंक्लर्स व ड्रिप सिंचाई उपकरणों का उपयोग बढ़ा है।

अनुदानों का लगा अंबार, खुशिया मिली अपार

वसुंधरा सरकार ने प्रदेश के किसानों को बिजली के बिलों से छुटकारा दिलाने के लिए सौर ऊर्जा पंप लगाने के लिए प्रेरित किया। राज्य सरकार 75 फीसदी तक सोलर पंपों पर अनुदान दे रही है जिससे किसानों का आर्थिक भार कम हुआ है। इसके अलावा राज्य सरकार होज निर्माण में भी किसानों को 50 फीसदी अनुदान दे रही है। जिससे राजस्थान का किसान खुशहाल हुआ है।

1 COMMENT

  1. किसान कि फसल को समर्थन मूल्य पर नही क्रय ।सरसो पर परती क्विंटल 537 का घाटा हुआ है

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here