गौतस्करी में लिप्त दोषियों को मिलेगी उचित सजा, राजस्थान में बर्दाश्त नही होगी ऐसी घटनाएं: CM RAJE

0
1185
Vasundhara Raje With Cow

राजस्थान एक संवेदनशील प्रदेश है यहां सभी धर्मों का समान भाव से आदर और सम्मान किया जाता है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजस्थान सरकार सभी धर्मों और समुदायों का बिना भेदभाव समान विकास का मंच प्रदान करती है। मुख्यमंत्री राजे ने राजस्थान की 36 कौमों को साथ लेकर विकास का जो सपना देखा है वह आज साकार होता जा रहा है। मुख्यमंत्री राजे का कहना है कि पिछले कुछ दिनों पर राजस्थान के अलवर जिले में हुई गौतस्करी की घटना में प्रदेश का झकझोर दिया था लेकिन गौतस्करी जैसी घटनाएं राजस्थान में बर्दाश्त नही की जाएगी।

पहलु खान मामले में मुख्यमंत्री का कड़ा तेवर

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अलवर में पहलू खान की हत्या के मामले को बर्दाश्त के नाकाबिल बताया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कड़ा तेवर दिखाते हुए कहा कि राजस्थान में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। राजे ने कहा कि हिंसा की इन निर्मम घटनाओं से प्रदेश का माहौल ख़राब होता है। इस बेहद संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार मामले की संवेदनशीलता को समझ कर कार्यवाहीं कर रहीं है। प्रशासन आरोपियों के ख़िलाफ़ सख़्त रवैया अपनाने जा रहा है।

प्रदेश में बर्दाश्त नही होंगी ऐसी घटनाएं

बहरोड़ गौतस्करी ही नही इसके अलावा भी राजस्थान में पूर्ववर्ती सीमा इलाकों में गौतस्करी की घटनाए बड़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गौतस्कर गिरफ्तार हो रहे है। राजस्थान पुलिस ने कई गौतस्करों को गिरफ्तार कर गौमाता को मुक्त करवाया है। ठीक ऐसा मामला ही अलवर के बहरोड़ में हुआ था जो जीव प्रेमियों या कथित गौरक्षकों की बलि चढ़ गया। मामले में पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गये थे। इस घटना ने प्रदेश को गौरक्षा और गौतस्करी दोने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि इस प्रकरण में जो भी तथ्य है, वो जांच में सामने आ जाएंगे और उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि गौतस्करी करने वाले बचेंगे नही और इस मामले में जो दोषी है उसको भी बचने का मौका नही दिया जाएगा।

राजस्थान सरकार गौरक्षा के लिए संवेदनशील

मुख्यमंत्री राजे ने कहा है कि गौरक्षा के लिए राजस्थान संवेदनशील है। गाय को प्रदेश में माता की भांती पूजा जाता है ऐसे में जब पहलु खां जैसी घटनाएं प्रदेश में होती है तो कथित गौसेवक भी आक्रोशित हो जाते है। मुख्यमंत्री राजे का कहना है कि गायों की खरीद फरोख्त को रोकने के लिए राज्य सरकार कई अभिनव प्रयास कर रही है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं ना हो इसके लिए प्रदेश क पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गये है। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि पुलिस और कानून अपना काम कर रहा है और सिस्टम पर भरोसा रखना आवश्यक है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here