
वर्ष 2018 राजस्थान की राजनीति में अगले 5 वर्षों के लिए बहुत मायने रखने वाला है। फिलहाल साल का तीसरा महीना यानि मार्च चल रहा है। इस वर्ष के अंत तक राजस्थान में चुनावी महासंग्राम होगा। प्रदेश में अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। rajasthan deputy chief minister
ऐसे में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं रह गया है। वर्तमान में राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार है। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में पहले स्थान पर राजस्थान की राजनीति का असर पड़ोसी राज्यों में भी देखने को मिलता रहा है। rajasthan deputy chief minister
राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटों पर चुनाव होते हैं। प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। हाल ही में यहां लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें सत्ताधारी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। जिससे बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान में बीजेपी की पकड़ थोड़ी कमजोर हुई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी हार के कारणों का पता लगा लिया है और आगामी चुनावों को देखते हुए विशेष तैयारियां भी शुरू कर दी है। आइये जानते हैं राजस्थान की राजनीति में आने वाले कुछ ही दिनों में और क्या कुछ होने वाला है.. rajasthan deputy chief minister
दोबारा सत्ता में आने के लिए बीजेपी ने शुरू कर दिए हैं हरसंभव प्रयास
हाल ही में हुए राजस्थान उपचुनाव में मिली हार बीजेपी के लिए चिंता का कारण बनीं हुई है। इसको देखते हुए एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए बीजेपी ने अपना मिशन 2018 पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हर हाल में एक बार फिर से 2018 के विधानसभा चुनाव में फतेह हासिल करना चाहती है। इसके लिए पिछले कुछ समय से सीएम राजे चुनावी माहौल पार्टी के पक्ष में बनाने के लिए रणनीति बना रही है। rajasthan deputy chief minister
Read More: 6 जिलों में होगी 31 बजरी ब्लॉक्स की नीलामी
2013 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 200 में से 160 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाया था। इसके बाद 2014 में हुए आमचुनाव में राजे के नेतृत्व में ही पार्टी ने प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन उपचुनाव में मिली हार से पार्टी को झटका लगा है। rajasthan deputy chief minister
इसलिए अब मुख्यमंत्री राजे मिशन 2018 पर विशेष फोकस कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश पार्टी संगठन और राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
अगले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल, संगठन और नौकरशाही में हो सकता है बड़ा फेरबदल
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हाल ही में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय भारती भवन पहुंची थी। सीएम ने यहां क्षेत्र प्रचारक दुर्गादास व सह क्षेत्र प्रचार निम्बाराम से मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर राय ली थी। जिसके बाद माना जा रहा है कि रविवार यानि 18 मार्च को मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। rajasthan deputy chief minister
माना तो यह भी जा रहा है सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेकर उनकी जगह नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। साथ ही सीएम राजे किसी नेता को उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है। इसके अलावा संगठन के बड़े से लेकर छोटे स्तर के पदाधिकारी और राज्य सेवा के अधिकारियों का भी फेरबदल संभव है। rajasthan deputy chief minister
इसके पीछे का तर्क यह है कि नौकरशाही मंत्रियों का और जनता का काम नहीं कर रहे हैं। हाल ही में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सरकार के मंत्रियों के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई है। जिससे बाद से यह तय माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही कुछ बड़े निर्णय लेने वाली है। हालांकि, इस परिवर्तन की सही जानकारी के लिए हमें कुछ दिन का और इंतजार करना होगा।

