राजस्थान में हर मंत्री ने दिया इस्तीफा, नया मंत्रिमंडल होगा घोषित 

    0
    1270
    elections 2018

    राजस्थान उपचुनाव में हार को लेकर वसुन्धरा सरकार पूरी तरह से एक्शन में है। हाल ही में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंची थी। उनकी इसी यात्रा ने मंत्रिमंडल में उलट—फेर और बदलाव के संकेत दे दिए थे। elections 2018

    अब मुख्यमंत्री राजे रविवार को राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर बैठक लेगी जिसमें राजस्थान के करीबन हर मंत्री को इस्तीफा देना होगा और मंत्रिमंडल में कई तरह के बदलाव देखे जाने की पूरी संभावना है। elections 2018

    इससे पहले शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय भारती भवन पहुंची। यहां उन्होंने क्षेत्र प्रचारक दुर्गादास व सह क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम से मंत्रिमंडल फेरबदल के लेकर राय ली। मुख्यमंत्री करीब ढाई घंटे तक संघ कार्यालय में रहीं। elections 2018

    Read More:  6 जिलों में होगी 31 बजरी ब्लॉक्स की नीलामी

    इस माह में यह उनका भारती भवन में दूसरा दौरा था। कुछ ही दिनों में वापस संघ कार्यालय जाना इस चर्चा को भी बल दे रहा है कि शीघ्र ही पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के पदों में बदलाव हो सकता है। माना यही जा रहा है कि रविवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। elections 2018

    इसी दिशा में भाजपा कार्यालय में मंत्रियों के साथ पदाधिकारियों की बैठक हुई। मिटिंग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी व संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सहित 22 से ज्यादा मंत्री पहुंचे। हालांकि इस बैठक से मुख्यमंत्री राजे को दूर रखा गया, लेकिन इसका मकसद यह था ताकि मं​त्रीगण खुलकर अपने विचार रख सके। elections 2018

    इस दौरान सभी मंत्रियों से आगामी विधानसभा फिर से जीतने के बारे में विचार रखने के लिए कहा और सभी को 2 से 3 मिनट दिए गए। इस मौके पर संगठन की ओर से मंत्रियों को प्रभर वाले जिलों में दौरे करने तथा पंचायत व निकायों के स्तर पर कार्यकर्ताओं से कोआॅर्डिनेशन बैठाने के निर्देश दिए। साथ ही मंत्रियों को जिलों के दौरे कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की सलाह दी। मंत्रियों के दौरे की रणनीति बनाने का जिम्मा चन्द्रशेखर को सौंपा गया है। elections 2018

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here