राजस्थान: इतिहास की पहली सरकार जिसने किसानों का कर्जा किया माफ

0
1062
 rajasthan farm loan waiver scheme

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार पिछले चार साल से लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। केन्द्र और राज्य सरकार के किसानों के हित में कई ऐसी योजनाएं शुरू की है जो पहले कोई सरकार नहीं कर सकीं। राजस्थान एक कृषि प्रधान राज्य है यहां की अधिकांश आबादी आज भी गांवों में निवास करती है। यही वजह है कि राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि का खासा योगदान रहता है। rajasthan farm loan waiver scheme

2013 में वसुंधरा सरकार की सत्ता में वापसी के बाद ​किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इससे प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलीं है। rajasthan farm loan waiver scheme

 rajasthan farm loan waiver scheme
वसुंधरा सरकार का लक्ष्य जल्द से जल्द किसानों का मुनाफा दोगुना करना है, जिससे प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें। सरकार प्रदेश में नई फसल के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है। इसी का नतीजा है कि आज राजस्थान में स्ट्रॉबेरी, शहतूत, किन्नू, आॅलिव, एलोवीरा, खजूर, नारियल, सुपारी और महंगे विदेशी फूलों की खेती की जा रही है। rajasthan farm loan waiver scheme

 rajasthan farm loan waiver scheme
वसुंधरा राजे सरकार ने किसानों के हित में इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा फैसला लेते हुए बड़ी राहत दी है। आइये जानते हैं राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में लिए ऐतिहासिक फैसले के बारे में विस्तार से..

30 लाख किसानों के फसली ऋण माफ करने की ऐतिहासिक योजना की हुई शुरूआत rajasthan farm loan waiver scheme

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वित्त वर्ष बजट में एक बड़ी घोषणा की थी। इस ऐतिहासिक और साहसिक घोषणा को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के करीब 30 लाख किसानों को एक नया जीवनदान दिया है। वसुंधरा सरकार से पहले प्रदेश के किसानों के हित में किसी भी सरकार ने ऐसा फैसला नहीं लिया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाल ही वागड़ क्षेत्र की धरती से प्रदेश मेें 29 लाख 30 हजार किसानों के करीब साढ़े 8 हजार करोड़ रूपए के फसली ऋण माफ करने की ऐतिहासिक और साहसिक योजना की शुरूआत की।

 rajasthan farm loan waiver scheme
मुख्यमंत्री राजे द्वारा इस योजना की शुरूआत के साथ ही प्रदेश में 31 मई का यह दिन एक ऐतिहासिक दिन के रूप में अंकित हो गया है। सीएम ने बांसवाड़ा के कॉलेज ग्राउंड में किसानों को ऋणमाफी प्रमाण पत्र भी वितरित किए जिन्हें पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।  rajasthan farm loan waiver scheme

50 हजार रुपए तक का कर्जा माफ करने वाली इतिहास की पहली सरकार बनीं

मुख्यमंत्री राजे ने बांसवाड़ा से प्रदेश के करीब 30 लाख किसानों के ऋणमाफी की योजना का शुभारंभ के अवसर पर कहा कि राजस्थान के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसने किसानों का पचास हजार रुपए तक का कर्जा माफ किया है। गौरतलब है कि प्रदेश में इससे पहले किसी भी सरकार ने किसानों के हित में ऐसा बड़ा फैसला अभी तक नहीं लिया था। इसके साथ ही राज्य के इतिहास में राजे सरकार ने अपना नाम दर्ज करा दिया है। हालांकि, पिछली दो केन्द्र सरकारों ने प्रदेश के किसानों का मात्र दस-दस हजार रूपए तक का कर्जा माफ किया था।  rajasthan farm loan waiver scheme

 rajasthan farm loan waiver scheme
4 जून से ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण, शिविर में किसानों के लिए नए ऋण भी स्वीकृत होगा

मुख्यमंत्री राजे के बांसवाड़ा में योजना की शुरूआत करते हुए अपने हाथों किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र के साथ-साथ नया ऋण स्वीकृत का भी प्रमाण पत्र दिया गया जिससे किसानों के चेहरों पर दोहरी खुशी दिखाई दी। किसानों को पहली खुशी उनके 50 हजार रुपए तक के ऋण माफ होने की थी तो दूसरी उन्हें नए ऋण के रूप में 50 हजार रुपए मिलने की। इस मौके पर सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सोच एवं उनके ऊर्जावान नेतृत्व के कारण किसानों की कर्जमाफी जैसा निर्णय संभव हो पाया है।

 rajasthan farm loan waiver scheme
उन्होंने कहा कि 4 जून से पूरे प्रदेश में ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जो किसान ऋण चुकाने की स्थिति में नहीं हैं, उन्हें राहत देने के लिए एक स्थायी संस्था के रूप में कृषक ऋण राहत आयोग का गठन किया जा रहा है। ऋणधारक किसान इस आयोग के सामने अपना पक्ष रख सकेंगे जिस पर उसे मेरिट के आधार पर राहत मिल सकेगी।

बांसवाड़ा जिले के 1 लाख 9 हजार किसानों का होगा कर्ज माफ

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि ऋण माफी योजना के तहत बांसवाड़ा जिले में 1 लाख 9 हजार किसानों के 250 करोड़ रुपए के कर्ज माफ होंगे। सिंचाई तंत्र को मजबूत करने के लिए बांसवाड़ा जिले में 410 करोड़ रूपए के काम कराए गए हैं। राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने चार सालों में दो लाख कृषि कनेक्शन दिए हैं। इतने ही कृषि कनेक्शन इस साल और दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े चार साल में किसानों पर बिजली की दरों में वृद्धि का भार नहीं पड़ने दिया है।

Read More: बांसवाड़ा की धरती से राजस्थान के किसानों लिए मुख्यमंत्री राजे ने की ऋणमाफी की शुरूआत

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि पहले राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में किसानों की दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थाई रूप से अंग-भंग होने पर केवल 50 हजार रूपए का बीमा लाभ मिलता था जिसे राज्य सरकार ने बढ़ाकर 10 लाख रूपए किया है। इसी तरह पहले प्राकृतिक आपदा में 50 प्रतिशत खराबे पर सहायता मिलती थी, जिसे किसानों के पक्ष में घटाकर 33 प्रतिशत कर दिया है। सहायता राशि भी बढ़ाकर डेढ़ गुना कर दी गई है।  rajasthan farm loan waiver scheme

देश में सर्वाधिक फसली ऋण देने वाला राज्य है राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर हम संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में पहली बार समर्थन मूल्य पर 8 हजार 900 करोड़ रूपए की फसल खरीद की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपने वर्तमान कार्यकाल में इस साल के अंत तक किसानों को 80 हजार करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरित कर देगी, जोकि देश में सबसे अधिक होगा।  rajasthan farm loan waiver scheme

सीएम राजे ने कहा कि हमने प्रदेश के ​किसानों के हित को सबसे टॉप पर रखते हुए प्राथमिक भूमि विकास बैंकों से मिलने वाले ऋण की ब्याज दर भी 12 प्रतिशत से घटाकर साढ़े पांच प्रतिशत की है। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ा लाभ और ज्यादा ब्याज चुकाने से राहत मिल रही है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here