निर्जला एकादशी पर पुष्कर आएंगे पीएम मोदी, 22 साल बाद आएंगे तीर्थ नगरी

0
511

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 31 मई को अजमेर के दौर पर आ रहे है। इस दौरान उनके पुष्कर आगमन की तैयारियां में प्रशासन जुट गया है। इसको लेकर जिला पुलिस कप्तान जाट अजमेर जिले के तमाम बड़े सुरक्षा अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियो के साथ पुष्कर पहुंचे। जहां उन्होंने जगत पिता ब्रह्मा मंदिर, नविन एंट्री प्लाजा, पुष्कर सरोवर पर जाकर मौका मुआयना भी किया। साथ पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के निकट हेलीपैड के लिए जगह भी तलाशी। हालांकि अभी तक इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

करेंगे ब्रह्मा मंदिर दर्शन
ज्येष्ठ मास की पवित्र निर्जला एकादशी तिथि पर 31 मई दोपहर करीब 3:45 बजे प्रधानमंत्री मोदी मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्मा मंदिर में दर्शन पूजा-अर्चना करेंगे। उनका यहां 20 मिनट का कार्यक्रम निर्धारित है। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3:30 बजे मेला मैदान पर बनाए जाए अस्थायी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से कार में बैठकर ब्रह्मा मंदिर के पिछले दरवाजे से प्रवेश करते हुए गर्भ गृह पहुंच मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्मा गायत्री की पूजा-अर्चना एवं आरती करेंगे। उनका मंदिर में 3:40 बजे से 4 बजे तक का कार्यक्रम है।

22 साल बाद पीएम आएंगे पुष्कर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित हर गोपाल पाराशर ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवम्बर 20000 में तीन दिन के लिए पुष्कर भी आए थे। इस दौरान मोदी ने सरोवर के ब्रह्म घाट पर पूजा अर्चना कर उनकी पुश्तैनी बही में हस्ताक्षर भी किए थे। साथ ही समय-समय पर उनके परिवार से जुड़े लोग पाराशर के पास पूजा अर्चना के लिए आते रहते हैं।