प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा पर भाजपा मंत्री का बयान-सर्वसम्मति से फैसला लेगी पार्टी

0
2694
Party President Bjp Rajasthan
प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा पर भाजपा मंत्री का बयान-सर्वसम्मति से फैसला लेगी पार्टी

राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद करीब दो महीने से खाली पड़ा है। अशोक परनामी के पद से इस्तीफा देने के बाद यह रिक्त है। कई बड़े नाम चर्चा में आने के बाद भी अभी तक किसी नाम पर सम्मति नहीं बन पाई है। हाल ही में पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित अन्य सभी बड़े नेताओं की एक बैठक राजधानी दिल्ली में ली लेकिन इसके बारे में कोई फैसला नहीं हो सका। अब इस संबंध में एक मंत्री ने बयान दिया है कि पार्टी जल्दबाजी नहीं करना चाहती और सर्वसम्मति से इस पर फैसला लेगी। Party President Bjp Rajasthan 

असल में यह बयान राजस्थान के वन मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पद को लेकर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष के मुद्दे पर खींवसर ने कहा, ‘अध्यक्ष लिए कई चीजों पर गौर करना पड़ता है। पार्टी सर्वसम्मति से इस पर फैसला लेगी। नेता के अनुभव और क्षेत्र पर पकड़ देखी जाती है। वरिष्ठ नेता और कोर कमेटी जल्दी कोई हल निकालेगी।’ Party President Bjp Rajasthan 

Read More: दिल्ली में अमित शाह से मिलीं मुख्यमंत्री राजे, राजस्थान में बीजेपी निकालेगी विकास यात्रा

बता दें, दिल्ली में बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में एक बैठक हुई जिसमें पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सहित राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अपने नेताओं के साथ भी इस बारे में चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, राज्य गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया,  केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, सीआर चौधरी, परिवहन मंत्री युनूस खान, पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और सामाजिक न्याय मंत्री अरूण चतुर्वेदी सहित अन्य नेता मौजूद थे। Party President Bjp Rajasthan 

इनके साथ ही केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी, रामनारायण डूडी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, सह संगठन महामंत्री वी.सतीश और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी भी रही।

माना जा रहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनावों की नजदीक आ रही तारीख को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व इस मुद्दे पर गंभीर हो गया है। दिल्ली बुलाए गए नेताओं से शाह वन-टू-वन भी कर सकते है और सामूहिक तौर पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें, राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। बीजेपी वर्तमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। Party President Bjp Rajasthan 

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here