मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एम्स पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की कुशलक्षेम जानी

    0
    1935
    Atal Bihari Vajpayee Vasundhara Raje

    सवाई माधोपुर जिले के अपने तीन दिवसीय दौरे से लौटने के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इनदिनों राष्ट्रीय राजधानी ​दिल्ली के दौरे पर है। हाल ही में मुख्यमंत्री राजे नई दिल्ली दौरे के पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलीं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री राजे समेत प्रदेश के कई मंत्री और संगठन के नेताओं को अमित शाह ने मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया था। Atal Bihari Vajpayee Vasundhara Raje

    सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में राजस्थाप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद पार्टी के एक नेता ने बताया कि राज्य और केन्द्र सरकारों के कार्यों के प्रचार के लिए प्रदेश में यात्रा निकालने का फैसला किया गया है। सीएम राजे अपने दिल्ली दौरे  पर कई केन्द्रीय मंत्रियों और संगठन के उच्च पदाधिकारियों से मुलाकात कर रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल भी पहुंची।

    Read More: प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा पर भाजपा मंत्री का बयान-सर्वसम्मति से फैसला लेगी पार्टी

    मुख्यमंत्री राजे ने गुरुवार को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर वहां भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कुशलक्षेम पूछी। राजे ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निकटस्थ सम्बन्धियों तथा एम्स के चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    सीएम राजे ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

    मुख्यमंत्री राजे ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राजे ने केन्द्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान गृह मंत्रालय में लंबित प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर भारत में बसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के हिन्दू विस्थापितों को नागरिकता देने की प्रक्रिया को और तेज एवं सरल करने का आग्रह किया। Atal Bihari Vajpayee Vasundhara Raje

    केन्द्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि हिन्दू विस्थापितों के नागरिकता संबंधी मुद्दों पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र निर्णय करेगा। सीएम राजे ने शुक्रवार सुबह सांसद ओम माथुर के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। यहां उन्होंने माथुर से प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

    इससे पहले मुख्यमंत्री राजे ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलीं थी। शाह ने मुख्यमंत्री राजे समेत राजस्थान और आंध्रप्रदेश से पार्टी के शीर्ष नेताओं से विस्तार चर्चा की। शाह ने इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई थी। सीएम राजे के नई दिल्ली दौरे से कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here