ओपिनियन पोलः मध्य प्रदेश में चौका मार सकती है भाजपा सरकार, 153 सीटों पर जीत का अनुमान

0
7148
BJP In MP

राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों की राजनीति के लिए वर्ष 2018 बहुत मायने रखने वाला है। साल 2018 के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के नतीजों से कई प्रदेशों में अगले पांच साल के लिए सरकारें तय होंगी। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले तक यह कहा जा रहा था कि देश के सभी राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ करवाए जा सकते हैं। लेकिन अब लगभग तय हो गया है कि देश में इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ नहीं होंगे। एक साथ दोनों चुनाव कराने से चुनाव आयोग और भारत सरकार को बड़ा फायदा हो सकता है पर फिलहाल तो यह संभव होते नहीं दिख रहे हैं। देश के अधिकांश राज्यों में अभी भाजपा की सरकारें हैं। BJP In MP

भाजपा अपने और गठबंधन के दम पर कुल 22 राज्यों में सरकार चला रही है। आगामी चुनाव में देश दुनिया की नज़र उन राज्यों पर ज्यादा होगी जहां वर्तमान में भाजपा की सरकार है। इन राज्यों में भाजपा की दोबारा सरकार बनते देखना दिलचस्प होगा। साथ ही भाजपा के खिलाफ रहने वाले नतीजों पर भी लोगों की नज़र होगी। जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं हैं उन्हें पार्टी इस बार जरूर फतेह करना चाहेगी। मध्य प्रदेश में भाजपा की पिछले तीन विधानसभा चुनावों से सरकार है। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार को चौथी बार भी बहुमत मिलने की बात की जा रही है। आइये जानते हैं हालिया एक ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश में आगामी सरकार बनने को लेकर क्या बात सामने निकलकर आई हैं… BJP In MP

Read More: राजस्थान में हर 5 साल में सरकार क्यों बदलती है? जानिए मुख्य वजह

एक प्रसिद्ध अख़बार की ओपिनियन पोल के मुताबिक यह रहेगा एमपी चुनाव का नतीजा BJP In MP

अंग्रेजी के प्रसिद्ध अख़बार टाइम्स नाउ के हालिया ओपिनियन पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा 230 विधानसभा सीट में से 153 सीट जीत सकती है। ये नतीजे पिछली बार की तुलना में थोड़े कमजोर हैं यानि भाजपा को पिछली बार की अपेक्षा कम सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, कांग्रेस को इस बार मात्र 7 सीट का फायदा हो सकता है। टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल के अनुसार वह इस बार 58 सीटे जीत सकती है। अगर टाइम्स नाउ का यह ओपिनियन पोल सच साबित होता है तो इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार चौथी बार सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी। बता दें, टाइम्स नाउ ने यह सर्वे 15 मार्च से 20 अप्रैल तक किया। इसमें राज्य की सभी 230 सीट पर 42,550 वोटरों से राय ली गई थीं। BJP In MP

मायावती की बसपा को भी मिल सकती है 10 से ज्यादा सीटें

टाइम्स नाउ के सर्वे में जहां भाजपा की चौथी बार सरकार बनने की बात कही गई हैं। वहीं, इस सर्वे में पिछले चुनाव में 4 सीट जीतने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी यानि बसपा को 12 सीट मिलने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो बसपा को पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले मध्य प्रदेश में सीधे तौर पर 8 सीटों का फायदा होगा। ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार 14 सीट पर निर्दलीय उम्मीवारों के जीतने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, ओपिनियन पोल के अनुसार एमपी में भाजपा को 12 सीट का नुकसान दिख रहा हैं। लेकिन पार्टी लगातार चौथी बार प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब होती दिख रही है। BJP In MP

मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान एमपी के लोगों की पहली पसंद BJP In MP

प्रसिद्ध अख़बार के हालिया सर्वे के मुताबिक, 61 फीसदी लोगों ने वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है, जबकि 17 फीसदी ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपनी पसंद बताया है। सर्वे में अजय सिंह को 6 फीसदी, कमलनाथ को 5 और दिग्विजय सिंह को 4 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद किया। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले तीन विधानसभा चुनाव से लगातार सीएम पद पर बने हुए हैं। BJP In MP

इस बार भी सर्वे से यह साबित होता दिख रहा है कि उनकी मध्य प्रदेश के लोगों के बीच गहरी पैठ है। खैर, सर्वे के बीच अब अगर बात करे आगामी चुनाव परिणाम की तो मतदान होने के बाद आने वाले चुनाव के नतीजे ही यह साबित कर पाएंगे कि यह सर्वे कितना सच साबित हो पाता है। BJP In MP

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here