Local Bodies Elections : 20 जिलों के 90 निकायों में आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़े पूरा कार्यक्रम

    0
    760

    जयपुर। राजस्‍थान के 20 जिलों के 90 निकायों में होने जा रहे मतदान के तहत आज से इन निकायों में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 15 जनवरी है। हालांकि आज नामांकन का पहला दिन होने के चलते राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नामांकन की संभावना बहुत ही कम है।

    ये रहा पूरा कार्यक्रम
    नामांकन-पत्रों की जांच 16 जनवरी सुबह 10:30 बजे से होगी। अभ्यर्थी चाहे तो 19 जनवरी अपराह्न 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव चिन्हों का आवंटन 20 जनवरी को किया जाएगा। 28 जनवरी को प्रातः 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 31 जनवरी को प्रातः 9 बजे से होगी। 90 नगरीय निकायों की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक 2951835 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 1511208 पुरुष, 1440565 महिला और 62 अन्य मतदाता हैं। आयोग द्वारा निर्वाचन नामावली को निरन्तर अद्यतन (अपडेट) कर नाम जोड़े गए हैं।

    राजनीतिक दाव-पेंच तेज
    चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही अब प्रदेश में राजनीतिक दाव-पेंच तेज हो गये हैं। बीजेपी और कांग्रेस समेत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी इन चुनावों में अपना भाग्य आजमाएगी। NDA सरकार से नाता तोड़ने के बाद आरएलपी इन चुनावों के जरिये अपना वजूद दिखाने की कोशिश करेगी। इन चुनावों में पार्टी का शहरों में कितना वर्चस्व है, इसका परिणाम भी सामने आ जायेगा। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी में भी चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता टिकट के लिये लॉबिंग में जुट गये हैं।