ग्राम कोटा में हुआ 112 करोड़ का MoU, हाड़ौती में लगेगा सोया प्रोटीन आइसोलेट उत्पादन के लिए प्लांट

0
1014

खेती-किसानी में चल रहे नवाचार व स्मार्ट फार्मिंग की अवधारणा से रूबरू करवाने, किसानों, उद्यमियों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर सीधा संवाद करने वाला तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। ग्राम के समापन सत्र में शिव हेल्थ फूड्स और राज्य सरकार के बीच 112 करोड़ रुपए का एमओयू हुआ। ग्राम में कुल 1067 करोड़ के करार हुए हैं।

किसानों ने दिखाया उत्साह, 50 हजार ने लिया भाग

आरएसी ग्राउण्ड में आयोजित ग्राम में भीषण गर्मी के बावजूद आने वाले किसान काफी उत्साहित दिखे। तीन दिन तक किसान घूम-घूमकर उपयोगी जानकारियां लेने में जुटे रहे। यह एक तरह के आधुनिक कृषि का कुम्भ जैसा रहा। इसमें महिला किसानों की भागीदारी भी अच्छी रही। तीस हजार किसानों का पंजीयन किया गया, इसमें 50 हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग की प्रमुख शासन सचिव नीलकमल दरबारी ने कहा हाड़ौती में निवेश के लिए आगे होकर निवेशक आ रहे हैं, यह सुखद संकेत है। इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।

1067 करोड़ के हुए 22 MoU

ग्राम में कुल 22 एमओयू हुए। इसमें 1067 करोड़ का निवेश होगा। साथ ही, 28 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। एमओयू में 8 निजी मंडियों की स्थापना करने, 9 प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित करने शेष कोल्ड चैन और डेयरी से संबंधित हैं। 50 फीसदी एमओयू कोटा संभाग से संबंधित हैं।

किसानों की आदमनी बढ़ाने का सपना होगा पूरा

नवाचारों में अव्वल रहते हुए राजस्थान अब ऑस्टेलिया की हाइडोफोनिक तकनीक से पानी में खेती की पहल करने जा रहा है। यह खेती 30 गुना अधिक उपज देगी और निमेटोड आदि बीमारियों से रहित होगी। धरती पुत्र अपने जीवट से प्रकृति के उपहास को भी उपहार में बदलने का सामर्थ्य रखते हैं। उन्होने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि किसानों की काबिलियत और नवाचारोन्मुखी प्रकृति की बदौलत हम 2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी करने का सपना जरूर पूरा करेंगे।