कोच बना हैवान! नाबालिग टेनिस प्लेयर से किया रेप, टूर्नामेंट में सलेक्शन का देता रहा झांसा

    0
    692

    जयपुर। राजस्थान अपराधियों को अड्डा बनता रहा है। प्रदेश में रोजाना अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। यहां बहन और बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। हाल ही में प्रदेश की राजधानी जयपुर में गुरू और शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में कार्यरत एक टेनिस कोच पर नाबालिग खिलाड़ी से रेप करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि नाबालिग एसएमएस स्टेडियम में कोचिंग के लिए आती थी। उसका दो महीने से शोषण हो रहा था। पीड़िता और उसके परिवार की ओर दी गई की रिपोर्ट पर पुलिस ने कोच को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

    जयपुर और उदयपुर में किया रेप
    पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी कोच ने पीड़िता से पहली दोस्ती बढ़ाई। बाद में वह उसे कभी-कभार घर से लाने और ले जाने भी लगा। इस दौरान गौरांग नलवाया ने उसे टूर्नामेंट में सलेक्शन करवाने का झांसा दिया। आरोप है कि पहले उसने जयपुर में ही स्टेडियम के बाहर पीड़िता से रेप किया। उसके बाद हाल ही में मार्च में वह पीड़िता को टूर्नामेंट के बहाने उदयपुर ले गया। वहां भी दो दिन एक होटल में उससे रेप किया। दुष्कर्म का यह सिलसिका करीब दो महीने तक चला। अब पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।