बेखौफ बदमाश : BSF के SI, बीवी-बच्चों को जमकर पीटा, घटना का वीडियो वायरल

    0
    786

    जयपुर। प्रदेश में बढ़ रहे लगातार अपराधिक मामले चिंता का विषय बना हुआ है। यहां बदमाश बेफौफ घूम रहे है वहीं आमजन में भय व्याप्त है। हाल ही में जोधपुर से बदमाशों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जोधपुर जिले के पीपाड़ थाना इलाके में सीमा सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर को एक युवक द्वारा की गई बदसलूकी पर उससे उलझना काफी महंगा पड़ गया। युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर को उसके बीवी बच्चों के सामने तब तक मारा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने सब इंस्पेक्टर के बीवी-बच्चों को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी जमकर मारपीट की।

    बदमाशों और पुलिस के खिलाफ भड़का गुस्सा
    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोगों का बदमाशों और पुलिस के प्रति गुस्सा भड़का हुआ है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बता दें कि जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों में इस तरह की मारपीट की कई घटनायें सामने आ चुकी हैं। कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमें गांव के बदमाश लोग राहगीरों के साथ भी मारपीट और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।