जोधपुर: मां के चरित्र पर शक था, इसलिए 15 साल की बेटी का दुष्कर्म किया

    0
    888

    जयपुर। प्रदेश के जोधपुर जिले से पिता की हैवानियत सामने आई है। जोधपुर के लूणी में एक पिता ने अपने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उसने अपनी ही 15 साल की नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जानवरों की तरह पीटा। परेशान होकर दादा ने पोती को गांव के पास ही किराए का कमरा दिलाया तो वहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उससे दरिंदगी की। बताया जा रहा है कि पिता को उसकी मां के चरित्र पर शक था। इसलिए उसने ​ऐसा किया।

    नशा देकर रोज करता था दुष्कर्म
    आरोपी ने 28 दिन तक बंधक बनाया और नशे की गोलियां देकर रोज दुष्कर्म करता रहा। थक हारकर पीड़िता घर लौटी तो पिता गुस्सा हो गया। चार दिन पहले आरोपी ने बेटी को बुरी तरह पीटा। गुस्सा शांत नहीं हुआ ताे उसने अपने दांतों से बेटी की नाक ही चबा ली। गंभीरावस्था में पीड़िता को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नाक की सर्जरी करनी पड़ी। एनजीओ ने बेटी से संपर्क किया तोे मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।