उद्योगों से बदल रही प्रदेश के साथ झालावाड़ की तस्वीर: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

    0
    996
    chief minister vasundhara raje

    तेजी से बदलते और विकास के पथ पर आगे बढ़ते राजस्थान को इस सफर में सरकार एवं जन का अभूतपूर्व सहयोग मिला है। प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में जितने विकास कार्य हुए हैं, उतने आजादी के बाद से अब तक नहीं हुए हैं। इस दौरान हुए विकास के कारण आज राजस्थान कई क्षेत्रों में अन्य राज्यों से बहुत आगे खड़ा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सोच का इसमें अहम योगदान है। प्रदेश हित की नियत लेकर चलने वाली राजे सरकार ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की कमी नहीं आने दी है। chief minister vasundhara raje

    खुद मुख्यमंत्री राजे हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रही है। साथ ही लोगों की मांग पर भी कार्य करवाए जा रहे हैं। हाल ही में नई दिल्ली के दौरे पर रही मुख्यमंत्री राजे एक बार फिर से धरातल पर जाकर लोगों से संवाद कर रही है। सोमवार को राजे झालावाड़ जिले में पहुंची। आइये जानते हैं इस दौरान मुख्यमंत्री राजे ने क्या कुछ कहा..

    पिछले साढ़े चार वर्ष में प्रदेश में औद्योगिक विकास की तेजी से बढ़ी रफ्तार chief minister vasundhara raje

    मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में प्रदेश में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। इससे झालावाड़ जिला भी अछूता नहीं रहा है। आज औद्योगिक विकास के कारण प्रदेश के साथ-साथ झालावाड़ जिले की तस्वीर भी बदल रही है। मुख्यमंत्री राजे ने सोमवार को झालावाड़ जिले के डग विधानसभा क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए यह बात कही। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि तीस साल पुराने झालावाड़ और आज के नए झालावाड़ में बड़ा बदलाव आ गया है। आज हर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयां यहां का गौरव बढ़ा रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

    सीएम राजे ने कहा कि प्रदेशभर में ऋण माफी योजना शुरू हो गयी है, जिससे करीब 30 लाख किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी कृषि ऋण माफी की योजना है। उन्होंने बताया कि इससे झालावाड़ के लगभग 1 लाख 14 हजार 200 किसानों का 251 करोड़ रुपए का कर्ज माफ होगा। अकेले डग विधानसभा क्षेत्र में 32 हजार किसानों का 70 करोड़ रुपए का कर्ज माफ होगा। chief minister vasundhara raje

    Read More: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वीकार किया फिटनेस चैलेंज

    बीएसबीवाई योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री राजे को बताया गरीबों की मसीहा chief minister vasundhara raje

    डग विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से कहा कि आप हम गरीबों की मसीहा हैं। आपके द्वारा चलाई गयी यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह योजना नहीं होती, तो शायद हम भी आज यहां नहीं होते।

    राजे ने संवाद के दौरान योजना के लाभार्थियों से हाल जाने और फीडबैक भी लिया। उन्होंने बताया कि बीएसबीवाई के तहत तीन करोड़ रुपए के बीमा क्लेम से डग विधानसभा क्षेत्र के 14 हजार 500 लोग लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गम्भीर बीमारियों का इलाज कराने वाले लाभार्थियों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने बच्चों को दुलारा उनके स्वस्थ भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। chief minister vasundhara raje

    तीर्थ योजनाओं के लाभार्थियों ने कहा, राज्य सरकार ने मन की मुराद पूरी की

    मुख्यमंत्री राजे जनसंवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजनाओं के लाभार्थियों से भी रूबरू हुईं। योजना के लाभार्थियों ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कर पाएंगे। राज्य सरकार ने उनके मन की मुराद पूरी की है। राजे ने बताया कि देश की पहली इस योजना के तहत प्रदेश के 36 हजार वरिष्ठजनों को विशेष ट्रेन से और 5200 यात्रियों को हवाई जहाज से देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करवायी है। झालावाड़ जिले के 1500 लोगों ने ट्रेन से और 380 लोगों ने हवाई जहाज से यात्रा की है। मुख्यमंत्री राजे ने राजश्री योजना की लाभार्थियों से भी बात की।

    डग विधानसभा क्षेत्र में 648 लाख रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण chief minister vasundhara raje

    मुख्यमंत्री ने जनसंवाद से पूर्व डग विधानसभा क्षेत्र को करीब 648 लाख रुपए की परियोजनाओं की सौगातें दी। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सद्गुरू फाउंडेशन चौमहला द्वारा क्रियान्वित नाहरघट्टा, केलुखेड़ा, केलुखेड़ा प्रथम एवं द्वितीय चेक डेम, रामपुरा प्रथम एवं द्वितीय, बोरखेड़ी आंजना, निसलखेड़ी और सेमली गहलोत लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री राजे ने खानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित की गई ब्लड स्टोरेज यूनिट का भी उद्घाटन किया। सीएम ने विगत दिनों खानपुर विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की मांग पर इसकी घोषणा की थी। राजे ने यहां क्यासरी नदी पर भीमनी लघु सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी किया।

    सवा चार साल में डग विधानसभा क्षेत्र में हुए 2600 करोड़ रुपए के विकास कार्य

    मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में झालावाड़ जिले में करीब 17 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए जिनमें से 2 हजार 600 करोड़ रुपए डग विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने डग क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां 126 करोड़ रुपए की लागत से डग-चौमहला-सीतामाउ सड़क का निर्माण किया गया है। गंगधार में 132 केवी का सबस्टेशन एवं डोडी, पीपलिया खेर्द, बेड़ला एवं कूण्डला में 33 केवी के सब स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

    सीएम ने कहा कि राजगढ़, पीपलाज, रेवा एवं गागरीन पेयजल परियोजनाओं का काम होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल सुलभ हो गया है। यहां 52 ग्राम पंचायतों में से 44 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण गौरव पथ बन चुके हैं और आठ प्रगतिरत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत 120 गांवों में करीब 177 कार्य पूरे हुए हैं। डग विधानसभा क्षेत्र में 43 अन्नपूर्णा भंडार स्थापित किए गए हैं। यहां की सभी ग्राम पंचायतों में अब उच्च माध्यमिक विद्यालय हो गए हैं। मुख्यमंत्री राजे बताया कि न्याय आपके द्वार के तहत इस क्षेत्र में अरसे से लंबित 4 लाख राजस्व प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया है।

    वि​भिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक एवं स्वीकृति-पत्र किए वितरित

    जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राजे ने शुभशक्ति योजना, राजश्री योजना, पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को चैक एवं स्वीकृति-पत्र प्रदान किए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण योजना के तहत लैपटॉप एवं दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का मंगलवार को बारां जिले के बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here