ये राजस्थान का छोरा बन गया रातों रात हीरो, बिना रणजी खेले ही मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेगा आईपीएल

    0
    1575

    घरवालों से छिप-छिपकर क्रिकेट खेलने वाला राजस्थान का छोरा कुलवंत सिंह रातों-रात गांव का हीरो बन गया है। कुलवंत को आईपीएल-10 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। कुलवंत आईपीएल में खेलते हुए टीवी पर नजर आएगा ये सुनकर उसके गांव में जोरशोर से चर्चे हैं। झुंझुनूं जिले के चूड़ी अजीतगढ़ का कुलवंत आईपीएल में बतौर गेंदबाज खेलेगा। घरवालों के लाख ताने सुनने के बाद भी नहीं छोड़ा क्रिकेट, पिता गांव में चलाते हैं किराने की दुकान। तस्वीरों में पढ़े क्या हैं स्टार क्रिकेटर की कहानी।