राजस्थान में पिछले चार साल में 900 से ज़्यादा आईटीआई। – वसुंधरा राजे

    0
    1128
    ITI Rajasthan

    वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली वर्तमान राजस्थान सरकार प्रदेश के सभी वर्गों को साथ रखकर निरंतर विकास कर रही है। राजे सरकार अपने वर्तमान कार्यकाल के सलफतापूर्वक 4 वर्ष पूरे कर चुकी है। इन चार वर्षों में सरकार ने सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर ही विकास कार्य करवाएं हैं। राजे सरकार ने पिछले 4 वर्षों में प्रदेश के बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है। जिसमें सरकारी और निजी क्षेत्र के उपलब्ध कराई गई नौकरियां शामिल है।

    गत चार साल में बड़ी संख्या में कॉलेज और आईटीआई संस्थान खोले गए हैं। जिसका मकसद राज्य के युवा बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार करना है। सरकार ने बड़ी संख्या में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियों में एमओयू करार के तहत रोजगार दिलाया है। राजे सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कई योजना चलाई है, जिसके तहत कौशल प्रशिक्षण देकर युवा बेरोजगार और दिव्यांग व्यक्तियों को सरकार द्वारा कम से कम दर पर ऋण देकर स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

    ITI Rajasthan

    राजे सरकार ने चार साल में 900 से ज्यादा आईटीआई संस्थानों को दी मंजूरी

    वर्तमान वसुंधरा राजे सरकार ने प्रदेश में पिछले 4 साल में 900 से ज्यादा आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान खोलने को मंजूरी दी है। जिसका नतीजा है कि राज्य के बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को ​कोर्स पूरा के तुरंत बाद या डिप्लोमा के बीच में ही जॉब मिल गई। जिसमें राज्य सरकार द्वारा विभिन्न संस्थानों और कंपनियों से किए गए एमओेयू समझौते का बहुत बड़ा योगदान रहा है। राजस्थान में वर्तमान में 138 राजकीय एवं 1647 निजी आईटीआई स्वीकृत हैं। ये आंकड़े वर्ष 2017 मिड तक के हैं।

    Read More: Digifest Udaipur: डिजिफेस्ट 2017 उदयपुर शहर में, युवाओं के लिए शानदार मंच

    4 लाख के करीब युवा हुए आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षित

    वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में युवा आईटीआई संस्थानों (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों) में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की जानकारी के अनुसार आईटीआई की संख्या के आधार पर राजस्थान का पूरे देश में दूसरा स्थान है। पिछले चार सालों में करीब 4 लाख युवा आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षित हुए हैं। प्रदेश में विभिन्न कंपनियों, उद्योगों के आईटीआई के साथ जुड़ने से इसकी ब्रांड वेल्यू भी बढ़ी है। राज्य के प्रशिक्षित युवाओं को सरकार ने बड़ी संख्या में रोजगार भी दिलाया है।

    प्रदेश में नौ जगह डिजीटल क्लासेज की जा रही है संचालित

    वर्तमान राजे सरकार के कार्यकाल में आईटीआई संस्थानों को और अधिक मॉर्डन बनाया गया है। राज्य के युवाओं को नई टेक्नोलॉजी के जरिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। राजस्थान के 9 राजकीय आईटीआई संस्थानों जयपुर, उदयपुर, अजमेर, झालावाड़, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर, कोटा तथा अंता में डिजिटल क्लासेज संचालित की जा रही हैं। जिसकी बदौलत किसी भी जिले में बैठा हुआ सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसी भी अन्य आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में स्टूडेंट्स को प्रशिक्षत कर रहे हैं।