संभागीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह और वसुंधरा राजे क्या बोले, यहां जानिए..

    0
    593
    Amit Shah in jaipur conference

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को जयपुर के पास धानक्या गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नवनिर्मित राष्ट्रीय स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कई संगठन पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायकों समेत जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। स्मारक का लोकार्पण समारोह के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यहां संभाग स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। Amit Shah in jaipur conference

    शाह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए यह संकल्प दिलाया कि कमल का निशान और भारत माता की तस्वीर को अपने सामने रखते हुए देश को विश्वगुरु बनाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास यात्रा को रुकने नहीं देना है। राजस्थान विधानसभा के चुनाव में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा सरकार और 2019 में केन्द्र में मोदी की सरकार बनानी है।

    भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2018 के विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को ऐसे जीत दिलाएं की पंचायत से लेकर संसद तक पार्टी अजेय रूप में उभरे। जब तक 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से जीत नहीं मिल जाए कमल का निशान और भारत माता की तस्वीर ध्यान में रखें। Amit Shah in jaipur conference

    उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता भारत माता का जयकारा लगाकर बूथ पर उतरेंगे तो किसी की भाजपा को हराने की हिम्मत नही है। यह चुनाव विधायक, सांसद का नहीं भाजपा कार्यकर्त्ताओं का है। शाह ने कहा कि 2014 में मोदीजी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से कई राज्यों में कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया है। आज 19 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।

    सपने देखने से पहले अपना बैकग्राउण्ड नहीं देखते राहुल गांधी

    भाजपा अध्यक्ष शाह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल बाबा हमसे राजस्थान में साढ़े चार का हिसाब मांग रहे हैं। देश की जनता उनसे चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा दिन में सपने देखते हैं। सपने देखने से पहले अपना बैकग्राउण्ड नहीं देखते। कांग्रेस का सभी जगह सूपड़ा साफ हो रहा है। पार्टी को दूरबीन लेकर ढूंढ़ना पडे ऐसी स्थिति है फिर भी वे राजस्थान में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। शाह ने कहा कि राजस्थान में तो कांग्रेस लड़ने से पहले यह तय करे कि उनका सेनापति कौन है? उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार अंगद का पैर है जिसे कोई नहीं हिला सकता।

    इस बार 50 साल के लिए भाजपा को सत्ता में लाना है राजस्थान में

    भाजपा अध्यक्ष शाह ने सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि देश को आगे बढ़ाने की जो यात्रा भाजपा ने शुरू की है उसमें बीच में व्यवधान नहीं पड़े। राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का यह सिलसिला खत्म कर इस बार 50 साल के लिए भाजपा को सत्ता में लाना है। शाह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और शक्ति केन्द्र के प्रभारी जी-जान से जुट जाएं तो हमे कोई नही रोक सकता। Amit Shah in jaipur conference

    राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार लाएंगे और 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएंगे यह संकल्प लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा का भगवा झंडा फहराने का काम किया है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की 5 पीड़ियों की मेहनत का ही फल है। शाह ने बताया कि भाजपा 10 सदस्यों से 11 करोड़ सदस्यों की संख्या तक पहुंचने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। Amit Shah in jaipur conference

    Read More: बीजेपी ही जीतेगी पांचों विधानसभा, दिन में सपना देखना बंद करें राहुल बाबा: अमित शाह

    राजे सरकार ने छोटे-गरीब किसानों का कर्जा माफ करने का महत्वपूर्ण काम किया Amit Shah in jaipur conference

    शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में राजे सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वसुंधरा जी की सरकार ने छोटे-गरीब किसानों का कर्जा माफ करने का महत्वपूर्ण काम किया है। अन्नपूर्णा रसोई योजना में गरीबों को 5 रूपए में नाश्ता और 8 रूपए में खाना खिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजे सरकार ने 5 हजार से ज्यादा गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम किया है। 3 हजार 500 से ज्यादा सड़कें स्टेट हाईवे बनाकर उनका विकास किया है।

    भाजपा अध्यक्ष शाह ने आगे कहा कि केन्द्र में यूपीए की सरकार थी और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी फिर भी तेरहवें वित्त आयोग ने राजस्थान को 1 लाख 9 हजार करोड़ रुपए ही दिए जबकि वर्तमान मोदी जी की सरकार ने 2 लाख 63 हजार 580 करोड़ राजस्थान में वसुंधरा की सरकार को दिए हैं। शाह ने कहा कि यह राजस्थान की जनता पर केन्द्र सरकार का उपकार नहीं यहां की जनता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प देश में जितने घुसपैठिये हैं उनको देश से बाहर निकालना है। हमारे लिए देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। अमित शाह ने कहा मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर देश का गौरव और हमारे जवानों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। Amit Shah in jaipur conference

    शक्तिशाली, उन्नतिशील राजस्थान बनाना है तो हमें मेहनत करनी होगी: सीएम राजे Amit Shah in jaipur conference

    धानक्या में संभागीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में चारों ओर देश में कमल खिल रहा है। पं. दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाते हुए भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम हमारे प्रधानमंत्री और अध्यक्ष ने किया है। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि आगामी चुनाव में बूथ हमारी जीत का आधार है। बूथों और शक्ति केन्द्रों को मजबूत करना है।

    उन्होंने कहा कि बूथ रूपी बीज सरकार रूपी वटवृक्ष बन सकता है। हमारा एक कार्यकर्ता 10 कार्यकर्ताओं के बराबर है। राजस्थान में हम गाड़ी पटरी पर लाएं है। शक्तिशाली, उन्नतिशील राजस्थान बनाना है तो हमें मेहनत करनी होगी। राजे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और बूथ को मजबूत कर हम राजस्थान को एक बार फिर फतह कर सकते हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय बिलों से निकलकर लोगों को गुमराह करने में लगे हुए है। लेकिन जनता सब समझती है। राजस्थान की जनता यह बात बखूबी जानती है कि प्रदेश में हमारी सरकार ने विकास करने का काम किया है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here