बीजेपी ही जीतेगी पांचों विधानसभा, दिन में सपना देखना बंद करें राहुल बाबा: अमित शाह

0
628
Amit Shah On Rahul Gandhi
Amit Shah On Rahul Gandhi

राहुल बाबा दिन में सपने देखते हैं। सपने देखने से पहले अपना बैकग्राउण्ड नहीं देखते। कांग्रेस का सभी जगह सूपड़ा साफ हो रहा है। पार्टी को दूरबीन लेकर ढूंढ़ना पड़े, ऐसी स्थिति है। फिर भी वे राजस्थान में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का। शाह पं. दीनदयाल उपाध्याय की कर्मस्थली कहे जाने वाले धानक्या—जयपुर में बुधवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। Amit Shah On Rahul Gandhi

यहां उन्होंने पं.उपाध्याय के स्मारक के साथ संग्राहलय का लोकार्पण किया। उन्होंने राहुल गांधी और राजस्थान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में तो कांग्रेस लड़ने से पहले यह तय करें कि उनका सेनापति कौन है! राजस्थान में भाजपा की सरकार अंगद का पैर है जिसे कोई नहीं हिला सकता। Amit Shah On Rahul Gandhi

कांग्रेस के नेतृत्व में न देश सलामत न राजस्थान

उन्होंने कहा, ‘वर्ष 2014 से जब से केंद्र में मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी। उसके बाद जितने भी चुनाव आए हैं, उनका इतिहास उठाकर देखो। महाराष्ट्र, कश्मीर, हरियाणा, झारखंड, असम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, नगालैंड सब जगह कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। आगामी पांचों राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पार्टी जीतने वाली है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में न देश सलामत रह सकता है, न राजस्थान सलामत रह सकता है। शाह ने विश्वास जताया कि 2019 में भी फिर से प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की एक मजबूत सरकार बनने वाली है। Amit Shah On Rahul Gandhi

Read More: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पुलिसकर्मियों के लिए बीमा में 10 गुना वृद्धि की घोषणा की

बता दें कि आगामी महीनों में देश में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं।

सरकार बदलने की परंपरा बंद करने का आव्हान किया

अमित शाह ने राजस्थान में सरकारों के बदलने की परंपरा बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान में एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी की सरकार बनने का खेल बंद करना होगा। राजस्थान पर एक ताना है कि यहां एक बार कांग्रेस की सरकार आती है और एक बार बीजेपी की। इस ताने को समाप्त करना होगा और बीजेपी को एक बार फिर सत्ता में लाना होगा।

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तगड़ा हमला करते हुए कहा, ‘आप हमारे साढे़ चार साल का क्या हिसाब मांग रहे हो जबकि देश की जनता आपकी चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है। आपके जो मैनेजर हैं, वे आपको बताते भी नहीं हैं कि आप हिसाब मांगने की स्थिति में नहीं हो।’ Amit Shah On Rahul Gandhi

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here