राजस्थान: ग्राम सेवक बने ग्राम विकास अधिकारी, मुख्यमंत्री राजे का किया अभिनंदन

0
861
Gramsevak Development Officer

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थोड़े अंतराल के बाद एक बार फिर से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर हैं। सीएम राजे इन दिनों सीकर जिले के चार दिवसीय दौरे पर हैं। जहां वे मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ रूबरू हो रही है। मुख्यमंत्री राजे देश की ऐसी पहली मुख्यमंत्री है जो विधानसभा वार दौरे कर जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर रही है। Gramsevak Development Officer

वे अपने चार दिवसीय सीकर दौरे पर जिले के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनसंवाद कर रही है। इस दौरान राजे लोगों की समस्याओं से रूबरू होती है, साथ ही उनका मौके पर ही निपटारा करने के ​निर्देश देती है। सीकर दौरे से पहले सीएम राजे ने हाल ही में श्रीगंगानगर जिले का दौरा ​किया था। इससे पहले राज्यसभा चुनाव और राजस्थान उपचुनाव में व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री राजे पिछले कुछ समय से जनसंवाद नहीं कर पा रही थी। वे अब तक प्रदेश के कई जिलों में जनसंवाद कर चुकी है।

जनसंवाद कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री लोगों की समस्या सुनकर उसका मौके पर ही निस्तारण करती है और जिस समस्या का किसी वजह से हल नहीं निकाला जा सके उसके लिए अतिशीघ्र समाधान का निर्देश देती है। सीएम राजे के सामने जनसंवाद कार्यक्रमों में आई शिकायतों या मांगों का जमीनी स्तर पर काम हुआ है।

इसलिए ही यह कार्यक्रम आमजन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री राजे ने अपने सीकर दौरे पर बड़ी घोषण करते हुए प्रदेश के 10 हजार के करीब ग्राम सेवकों को खुशख़बरी दी है। इससे प्रदेश सेवा में कार्यरत ग्राम सेवकों में बड़ी खुशी का माहौल बना हुआ है। Gramsevak Development Officer

Read More: गोल्ड कोस्ट: वेटलिफ्टर संजीता चानू ने जीता गोल्ड, स्नैच में 84 किग्रा वजन उठाकर स्वाति सिंह का रिकॉर्ड…


प्रदेश के 10 हजार ग्राम सेवकों को मुख्यमंत्री राजे ने बनाया ग्राम विकास अधिकारी 

राजस्थान के करीब 10 हजार ग्राम सेवकों को मुख्यमंत्री राजे ने तोहफा देते हुए ग्राम विकास अधिकारी बनाया है। प्रदेश की 9 हजार 891 पंचायतों में कार्यरत ग्राम सेवकों को सीएम राजे ने ग्राम विकास अधिकारी बना दिया है। प्रदेश के कार्यरत ग्राम सेवक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ग्राम विकास अधिकारी बनाए जाने की इस घोषणा के बाद बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।

हाल ही सीकर जिले के नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के पाटन गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम सेवकों ने पहुंचकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री राजे का हार्दिक अभिनंदन किया। Gramsevak Development Officer

महिला ग्राम सेवकों ने सीएम राजे को चुनरी ओढ़ाई और भेंट किया अभिनंदन पत्र

नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के पाटन गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंची महिला ग्राम सेवकों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को चुनरी ओढ़ाई और अभिनंदन पत्र भी भेंट किया। राजस्थान ग्राम सेवक संघ की सीकर इकाई ने मुख्यमंत्री राजे का अभिनंदन करते हुए कहा कि ‘वर्षों से थी मांग हमारी, वो सपना आज साकार हुआ, तहे दिल से अभिनन्दन आपका, ग्राम विकास अधिकारी पदनाम हुआ।’ Gramsevak Development Officer

राजस्थान ग्राम सेवक संघ की सीकर इकाई ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे उनके आत्मसम्मान में बढ़ोतरी हुई है। ग्राम विकास अधिकारी बने ग्राम सेवकों का कहना है कि अब हम ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेंगे और ग्रामीण विकास में हम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हरसंभव सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि सीएम राजे के राजस्थान को विकास में देश का नंबर वन राज्य बनाने के सपने को पूरा करने के लिए वे जी-जान से जुट जाएंगे। अगर प्रदेश के गांवों की प्रगति होगी तो राजस्थान को विकास के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने में मदद मिल सकेगी।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here