गूगल हिंदी लिखने-पढ़ने वालों को दे रहा है यह बड़ा तोहफा

    0
    1045
    Google Fonts

    अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कंपनी और विश्व प्रसिद्ध सर्च इंजन गूगल ने हिंदी भाषा में काम करने वाले लोगों को एक नया तोहफा दिया है। हिंदी भाषा में काम करने वालों के लिए गूगल का यह गिफ्ट बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। गूगल ने हिंदी भाषा में काम करने वालों को यूनिकोड के 40 से ज्यादा फॉन्ट उपलब्ध कराए हैं। इससे यूनिकोड का यूज करने वालों को समय की काफी बचत होगी। गूगल द्वारा ये फॉन्ट्स बिना कोई चार्ज या शुल्क के उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आईए जानते हैं गूगल का यह तोहफा किन लोगों के लिए और कैसे फायदेमंद साबित होगा..

    फ्री में 40 से ज्यादा Fonts उपलब्ध करा रहा है Google

    गूगल अपनी इस सेवा के तहत यूनिकोड में काम करने वाले लोगों को 40 से ज्यादा फॉन्ट्स उपलब्ध करा रहा है। जिससे यूजर अपने मनचाहे फॉन्ट को आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा। अब तक यह सुविधा विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कीमत चुका कर मिल रही थी। गूगल अब यह सुविधा यूजर्स को फ्री में दे रहा है। इन फॉन्ट्स की खास बात यह है कि इनका आसानी से उपयोग किया जा सकता है। हिंदी भाषा यूज करने वाले लोगों के लिए ये फॉन्ट्स समय की बचत करने में सहायक साबित होंगे।

    Google Fonts

    लेखक और पत्रकारों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

    अब तक यह होता था कि यूनिकोड इस्तेमाल नहीं करने वाले ब्लॉगर, शिक्षक या प्रकाशकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। यूजर्स को कृतिदेव सहित विभिन्न फॉन्ट्स में टाइप करने के बाद कन्वर्ट करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता था। और इसमें इसमें काफी समय भी बर्बाद होता था। यहां तक कि कई फॉन्ट्स के लिए तो यूजर्स को पैसे तक देने पड़ते थे। लेकिन अब गूगल का ये फ्री यूनिकोड फॉन्ट्स बहुत फायदेमंद साबित होगा। खासतौर पर गूगल फॉन्ट्स का सबसे ज्यादा फायदा लेखकों और पत्रकारों को होगा।

    Google  जल्द ही लॉन्च करने वाला है डेटा बर्बाद होने से बचाने वाला ऐप

    गूगल फॉन्ट्स के अलावा जल्द ही एक नया एंड्रॉयड ऐप लॉन्च करने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह ऐप आपके मोबाइल डेटा को बर्बाद होने से बचाने का काम करेगा। इसकी खासबात यह होगी कि इस ऐप के जरिए यूजर्स को यह भी पता चलेगा कि उनका डेटा कहां, कितना और कैसे बर्बाद हो रहा है। साथ ही यह ऐप बताएगा कि कौन-सा ऐप यूजर्स का सबसे ज्यादा डेटा खपा रहा है। गूगल ने अपने इस नए ऐप का नाम डेटाली रखा है। गूगल ने अभी तक इस ऐप को यूजर्स के लिए पेश नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही गूगल इस ऐप को एडॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च कर देगा।

    नोट: अगर आप इन गूगल फॉन्ट्स को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

    Google Fonts को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here