
जयपुर। राजस्थान में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके में 9वी कक्षा में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। छात्रा से रेप उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने किया। आरोपी अपने दोस्त के साथ छात्रा को जंगल में ले गया। वहां उसे उससे रेप की घटना का अंजाम दिया गया। इस दौरान साथी छात्र वहां खड़े रहकर चौकीदारी की।
पीड़िता की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को उसके घर के सामने छोड़कर फरार हो गये। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घूमकर आने के बहाने जंगल में ले गए
डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक राकेश शर्मा ने बताया की पीड़िता 15 साल की है। वह गांव के ही एक सरकारी स्कूल में 9वी कक्षा में पढ़ाई करती है। 24 जनवरी को वह स्कूल में पढ़ाई करने गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे लंच के समय छात्रा स्कूल से बाहर निकली। इस दौरान उसी के स्कूल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 2 छात्र उसे घूमकर आने की बात कहते हुए बाइक पर बिठाकर स्कूल से कुछ दूर जंगल में ले गए।
साथी करता रहा चौकीदारी
जंगल में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका दोस्त वहां चौकीदारी करता रहा। इसके बाद स्कूल की छुट्टी का समय होने पर आरोपी पीड़िता को उसके घर के सामने छोड़कर भाग गए। रेप पीड़िता नाबालिग छात्रा जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और पिता को पूरी घटना के बारे में बताया।

