मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का ‘लिंचिंग’ पर पहला इंटरव्यू: यहाँ देखें पूरा..

    0
    934
    Rajasthan CM Vaasundhara Raje
    Rajasthan CM Vaasundhara Raje

    राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गो-तस्करी के संदेह में हाल ही में एक लिंचिंग की घटना हुई। इस घटना पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहरा दुख जताया और साफ करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत ही अधिकारियों को घटना की पूरी जांच और दो षियों की पहचान करने के निर्देश दिए। Rajasthan CM Vaasundhara Raje

    गृहमंत्री कटारिया ने भी घटना स्थल का दौरा कर स्पेशल जांच के निर्देश जारी कर दिए। घटना पर विपक्ष ने भाजपा को घेरने की कोशिश की और लोकसभा में मुद्दा उठाया। देशभर के सभी प्रमुख मीडिया हाउसेज ने इस घटना की निंदा की और बड़ी चर्चा के तौर पर कवर भी किया। Rajasthan CM Vaasundhara Raje

    20 जुलाई को रकबर उर्फ अकबर की पीट-पीट कर कर दी थी हत्या

    अलवर जिले के रामगढ़ में कथित गो-रक्षकों ने 20 जुलाई को हरियाणा के रकबर उर्फ अकबर की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने में अनुचित देरी करने के लिए सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह को निलंबित कर दिया। Rajasthan CM Vaasundhara Raje

    Read More: किकी चैलेंज बन सकता है मौत का कारण: जयपुर पुलिस ने ऐसे किया अवेयर

    मुख्यमंत्री राजे ने मामले पर कहा कि ‘हम अगर तत्काल कार्रवाई करते हैं और अगर हम जरूरी कार्रवाई करते हैं तो इसे चेतावनी माना जानी चाहिए। अगर आप लोगों को लापरवाही के लिए निलंबित कर रहे हैं, अगर आप उनसे पूछताछ कर रहे हैं, तो इन बातों से जनता के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।’

    एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि ‘लिंचिंग’ सिर्फ राजस्थान में ही नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान की सच्चाई नहीं है, बल्कि दुनिया की सच्चाई है। यह दुनियाभर में हो रहा है, यह सिर्फ राजस्थान में नहीं हो रहा है। यह मुख्यमंत्री राजे का लिंचिंग पर पहला साक्षात्कार भी है।

    नीचे दिए गए वीडियो लिंक पर क्लिक कर देखे सीएम राजे का लिंचिंग पर क्या कहना है.. Rajasthan CM Vaasundhara Raje

    You-Tube Link:

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here