भाजपा देशवासियों की पहली पसंद: मुख्यमंत्री राजे

    0
    1718
    BJP Vasundhara Raje
    भाजपा देशवासियों की पहली पसंद: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व में देश कांग्रेस मुक्त होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देशवासियों की पहली पसंद अब निःसंदेह भाजपा ही है। यह कहना है राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। मुख्यमंत्री राजे इस समय झालावाड़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कर्नाटक चुनावों के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने झालावाड़ में मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। BJP Vasundhara Raje 

    उन्होंने कहा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहजी के संगठन कौशल का ही परिणाम है कि कांग्रेस तीन राज्यों तक सिमटकर रह गई है और भाजपा हर राज्य में परचम लहराती जा रही है। आने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों में भी भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।’ BJP Vasundhara Raje 

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बारे में बात करें तो मंगलवार को घोषित नतीजों के अनुसार कुल 222 सीटों पर हुए चुनावों में भाजपा ने 104 सीटें जीती हैं। पिछली बार के मुकाबले पार्टी ने 64 सीटें ज्यादा अपने नाम की है। इस तरह बीजेपी प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई लेकिन बहुमत से केवल 8 सीटे पीछे रह गई। कांग्रेस ने 78 और जेडीएस ने 38 सीटों पर कब्जा जमाया है। 2 सीटे अन्य के खाते में गई है। BJP Vasundhara Raje 

    Read More: राजे सरकार की तरफ से महिला कर्मचारियों को एक बड़ी राहत।

    यहां कांग्रेस व जेडीएस ने गठबंधन कर सरकार बनाने का दावा किया है लेकिन बीजेपी की ओर से बीएस येदियुरप्पा ने भी सरकार बनाने का दावा ठोका है। अब कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला पर निर्भर करता है कि वह सरकार बनाने के लिए किसे न्योता देते हैं। BJP Vasundhara Raje

    गौर करें तो कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन का असर सीधे तौर पर राजस्थान में भी नजर आ रहा है। भले ही कर्नाटक में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला हो लेकिन इसके बाद भी केन्द्र में पार्टी की छवि पहले से मजबूत हुई है। पार्टी की इस बड़ी जीत का असर आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों पर पड़ना स्वभाविक है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में यह जीत एक जीत का मंत्र फूंकने जैसी साबित हो सकती है। BJP Vasundhara Raje