कर्नाटक चुनाव की सरगर्मी जारी, राजस्थान में BJP के नए अध्यक्ष को लेकर आई ये खबर

0
7198
Rajasthan BJP President
Vasundhara Raje and Amit Shah

कर्नाटक चुनावों का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया है। 222 सीटों के लिए हुए चुनावों में यहां भारतीय जनता पार्टी को कुल 104 सीटें मिली है। जेडीएस को 38 जबकि कांग्रेस को 78 सीट मिली है। 2 सीटे अन्य के खाते में गई। यहां बीजेपी को बहुमत न मिल पाने से पार्टी का पूरा फोकस कर्नाटक की राजनीति पर टिका हुआ है। Rajasthan BJP President

ऐसे में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष का मामला फिलहाल टल गया है। आपको बता दें, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने 16 अप्रेल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मौजूदा हालातों को देखते हुए अब यही कहा जा सकता है कि प्रदेश को पार्टी अध्यक्ष मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। Rajasthan BJP President

इससे पहले यह कहा गया था कि कर्नाटक में पूर्ण बहुमत मिलते ही भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व प्रदेश के नए प्रदेशाध्यक्ष का नाम घोषित कर देगा। लेकिन अब कर्नाटक में किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत न होने से वहां जोड़—तोड़ की राजनीति हावी हो गई है। ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस अभी कर्नाटक में सरकार बनाने पर शिफ्ट हो गया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कर्नाटक चुनाव के बाद इस विवाद का पटाक्षेप जल्दी हो जाएगा और आने वाले कुछ सप्ताह में प्रदेश भाजपा की बागड़ोर संभालने के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। Rajasthan BJP President

Read More: भाजपा देशवासियों की पहली पसंद: मुख्यमंत्री राजे

वहीं कर्नाटक में चुनावी नतीजों को लेकर मंगलवार शाम से ही हलचल शुरू हो गई है। भाजपा के बीएस येदियुरप्पा और जेडीएस के कुमार स्वामी दोनों ही अपनी—अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक चुके हैं। जेडीएस कांग्रेस पार्टी से गठबंधन के दम पर यह घोषणा कर रही है। लिंगायत का मामला पहले से ही चर्चा का विषय है। ऐसे में भाजपा का पलड़ा हर हाल से भारी लग रहा है।

भले ही कर्नाटक में भाजपा दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला हो, लेकिन मौजूदा नतीजों से भी केन्द्र की छवि को मजबूती मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हें कि मौजूदा परिस्थितियों में राष्ट्रीय नेतृत्व अपने हिसाब से प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकता है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here