झालावाड़ में हाईवे पर दर्दनाक हादसा: 2 कारों में जबर्दस्त भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

    0
    464

    जयपुर। प्रदेश के झालावाड़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोग जिंदा जल गये। यहां दो कारों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों कारों में जबर्दस्त आग लग गई। आग के कारण एक कार में सवार पांच लोगों में से चार उसमें फंसकर रह गए और जिंदा जल गए। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का झालावाड़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया।

    वसुंधरा राजे ने जताया शोक
    प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना शोक जताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना की है। राजे ट्विट पर लिखा, झालावाड़ के रायपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति, घायलों के स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना करती हूं।

    4 लोग जिंदा जल गए
    पुलिस ने बताया कि आग लगने से मध्यप्रदेश के पांच्याखेड़ी निवासी 26 साल के भानु प्रताप, डूंगर गांव निवासी 24 साल के यशवंत उर्फ भूरू सिंह, भानपुरा निवासी 25 साल के भूपेंद्र सिंह और डूंगर गांव निवासी प्रखर व्यास की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, झालावाड़ के माथणियां गांव निवासी हैप्पी उर्फ लोकेंद्र सिंह, उसकी बहन आकांक्षा और मध्यप्रदेश निवासी देशराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

    चारों लोग मध्यप्रदेश के थे
    आग इतनी भीषण थी पुलिस और ग्रामीण चाहकर भी उनको नहीं बचा पाये। आग बुझने के बाद में पुलिस ने चारों शवों को निकलवाकर उनको रायपुर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। हादसे में मारे गये चारों लोग मध्यप्रदेश जिले के थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि झालावाड़ के रायपुर के माथनियां गांव निवासी लोकेंद्र सिंह और उसकी बहन आकांक्षा कार से अपने गांव लौट रहे थे।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here