आस्था के नाम पर अश्लीलता! राम रथ यात्रा मेले में गंदा डांस, नेता की गोद में बैठ गई महिला

0
162

जयपुर। प्रदेश के भरतपुर जिले में आस्था के नाम पर अश्लीलता का मामला सामने आया है। भरतपुर के नगर कस्बे में नगर पालिका द्वारा आयोजित श्री राम रथ यात्रा मेले अश्लील डांस का कथित वीडियो सामने आया है। इस डांस को देखकर सभी लोग हैरान हैं और खासी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वही नगरपालिका अधिकारी व कर्मचारीयो द्वारा इस भद्दे डांस को रोकने की बजाय मस्ती में मशगूल दिखाई दिए।

नेता की गोद में बैठ गई महिला
हद तो तब हो गई जब महिला डांसर मंच पर मौजूद एक नेता की गोद में बैठ गई और नगर पालिका अध्यक्ष इसे देखकर ठहाके लगाते नजर आए। नगर कस्बे में प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा श्री राम नवमी के दिन से श्री राम रथ यात्रा मेले का आयोजन 9 दिनों तक किया जाता है। इस मेले में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मेले के इन कार्यक्रमों में रागिनी कार्यक्रम रखा गया था।

महिलाएं शर्म से पानी-पानी हो गईं
इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रामवतार मित्तल सहित अन्य पार्षद व आधिकारी मौजूद थे। फ़िल्मी गानों पर महिला डांसरों द्वारा रागिनी के नाम पर अश्लील डांस किए जाने से वहां परिवार सहित मौजूद लोग हैरान रह गए। महिलाएं शर्म से पानी-पानी हो गईं और परिवार वाले लोग वहां से उठकर चले गए।