10 साल रही सरकार ने किया देश का शोषण, मोदी राज में किसानों को नही है परेशान होने की जरूरत: राजनाथ सिंह

    0
    2142
    rajnath-modi

    केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर राजधानी जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी, गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जयपुर की मुहाना मंडी में मोदी फेस्ट का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में राजनाथ ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से सभी 25 सीटें भाजपा की जिताने के लिए उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सीमाएं पहले से अधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, पाकिस्तन के सीजफायर का उल्लंघन करने पर सेना को इसका माकूल जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

    10 साल तक किया देश का शोषण, भ्रष्टाचारों में रही लिप्त कांग्रेस

    केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल इन तीन सालों में भारत की गिनती अब एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर होती है। भारत गरीब व कमजोर राष्ट्र से ताकतवर देशों में गिना जाता है। अब कोई भी उंगली उठाकर यह नहीं कह सकता कि नरेंद्र मोदी सरकार का कोई मंत्री भ्रष्ट है। पहले 10 साल रही कांग्रेस की सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे, लेकिन हमारी तीन साल की सरकार के किसी मंत्री पर कोई उंगली उठाकर यह नहीं कह सकता कि यह मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है।

    rajnath-singh

    ताकतवर अर्थव्यवस्था के तौर पर है भारत की पहचान

    राजनाथ सिंह ने कहा कि जनसंख्या के मामले में दूसरा सबसे बड़ा देश भारत है। भारत में संसाधनों की कोई कमी नहीं, लेकिन लंबे समय तक एक ही पार्टी की सरकार होने के कारण भारत गरीब देशों में गिना जाता था। तीन सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद भारत को अब कमजोर व गरीब देशों में नहीं बल्कि मजबूत देशों में गिना जाता है। भारत अब ताकतवर अर्थव्यवस्था है।

    देश के किसानों को मोदी जी के होते हुए परेशान होने की नही है जरूरत

    राजनाथ मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए बोले, मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों व महिलाओं के लिए कई कदम उठाए हैं। फसल बीमा योजना ऐसी ही एक योजना है। अब किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं। अपनी फसल का बीमा करवाया जा सकता है। फसल खराब होती है तो पूरा पैसा मिलेगा। अब 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा, देश में यूरिया की किल्लत अब नहीं रही। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए भी कदम उठाए हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने कदम उठाए। सरकार ने मां बनने के बाद महिलाओं की छुट्टी 26 सप्ताह की।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here