पार्टी की पीठ में नही घोपा खंजर, खुद ने झेले वार, मुख्यमंत्री राजे ने नेतृत्व में ही जीतेंगे अगला चुनाव: पंचायती राज मंत्री राठौड़

0
1267
Panchayati raj Minister Rathore

मां से बड़ा कोई नही होता, पार्टी मेरी मां हैं चाहे कोई कुछ भी कहे लेकिन मैंने कभी पार्टी की पीठ में खंजर नही घोपा, बल्कि खुद की पीठ पर जरूर खंजरों के वार झेले है । यह कहना हैं राजस्थान सरकार के ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ का। मंत्री राजेंद्र राठौड़ के 62वें जन्मदिवस को उनके समर्थकों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

56 दिन की जेल औऱ 25 हजार कार्यकर्ताओं ने शुरू की जन्मदिन मनाने की परंपरा

राठौड़ ने जनसभा को संबोधित कहा मैं कुछ साल पहले एक दुष्चक्र में फंसा था। 56 दिन 302 की धारा के एक मामले में जेल चला गया। एक दिन जेल में अखबार के जरिए पढ़ा कि 21 अप्रैल को राठौड़ का जन्मदिन खून देकर मनाएंगे। दूसरे ही दिन अखबार में पढ़ा कि 25 हजार 600 कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर रक्तदान किया। यहीं से मेरे जन्मदिन मनाए जाने की शुरूआत हुई।

BJP Party

विकास एवं समस्याओं का समाधान करना हमारा संकल्प- राठौड़

संकल्प सभा में पंचायत राज मंत्री राठौड़ ने अपनी जीवन यात्रा से जुड़े अनछुए पहलुओं की चर्चा से अपना उद्बोधन शुरू करते हुए कहा कि उनके जीवन में कुछ ऐसे दुश्चक्र भी आए और वे जेल भी गए लेकिन उससे परिवर्तन आया कि उसी समय से कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाने का सिलसिला शुरू करते हुए राजस्थान में हजारो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानव की सेवा कर एक नया इतिहास रचा तो इससे बड़ा उनके लिए आत्मीयता का भाव क्या हो सकता है।

कांग्रेस मुक्त चूरू का दोहराया संकल्प

उन्होंने कांग्रेस मुक्त चूरू का संकल्प दोहराते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस ध्येय के साथ पर्यावरण विकास, बेटी बचाओ बेटी पढाओं तथा विकास एवं समस्याओं के समाधान का संकल्प इस दिवस के माध्यम से लेकर उन्हें ऋणि बना दिया है। उन्होंने कहा कि संकल्प दिवस पर किसी को कोई निमंत्रण नहीं दिया फिर भी इतनी बड़ी संख्या में जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति जो स्नेह व्यक्त किया है वह उनका संबल है और वे इसी से प्रेरित होकर अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निरंतर निर्वहन करते रहेंगे।

विकास के लिए फिर से बनेगी भाजपा की सरकार

उन्होंने 1985 से चूरू से अपने शुरू हुए राजनीतिक सफर पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा संगठन उनकी मां है और उन्होंने अपनी मां के साथ कभी दगा नहीं किया। उनका कहना था कि कभी भी उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम नहीं किया। उन्होंने तो कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोपा लेकिन उन्होंने अपनी पीठ पर बहुत वार झेले हैं। उन्होंने कहा कि विकास की कहनी तो खुब बयां करती है इसलिए आने वाले समय में राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की फिर सरकार बनेगी। पंचायतीराज मंत्री राठौड़ ने फेसबुक पर एक पोस्ट से अपील की थी कि उनके जन्मदिन पर होर्डिंग्स-बेनर आदि न लगाकर इसका खर्चा सैनिक कल्याण के लिए दिया जाए।

वसुंधरा एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेगी : चतुर्वेदी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि वसुंधरा राजे एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेगी। कांग्रेस उखड़ती जा रही है। कांग्रेस ने हमेशा जाति-धर्मों में लोगों को बांटने का काम किया है। देवस्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि लोग कहते है कि वसुंधरा तो महाराणी है। अब मैं कहता हूं कि हां वह महाराणी है, लेकिन इसलिए कि राजे तपस्वनी की तरह काम करती है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here