राजस्थान के सैलानियों को मिलेगी पूरी मदद, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिए अधिकारियों को निर्देश

0
858
3 Years of suraaj

प्रदेश के किसी नागरिक के रिश्तेदार या परिचित अण्डमान निकोबार द्वीप समूहों में आए समुद्री तूफान में फंस गए हैं तो उनके बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कंट्रोल रूप से संपर्क कर किया जा सकता है। बुधवार दोपहर बाद अण्डमान निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न इलाकों में तूफान की चेतावनी जारी की गई थी।  मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अण्डमान निकोबार द्वीप समूहों के कुछ द्वीपों में तूफान में सैलानियों के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान के सैलानियों के फंसे होने की सूचना मिले तो उन्हें पूरी मदद पहुंचाई जाए।

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं अण्डमान निकोबार द्वीप समूह प्रशासन से लगातार सम्पर्क में रहें।  यहां करीब एक हजार सैलानियों के हैवलॉक तथा 450 सैलानियों के नील द्वीप पर फंसे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद भारत सरकार ने चार समुद्री जहाज बचाव कार्यों के लिए रवाना कर दिए थे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रदेश के आपदा राहत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्थान के सैलानियों के फंसे होने की सूचना मिले तो उन्हें पूरी मदद पहुंचाई जाए ।

राजस्थान के सैलानियों को पहुंचाए यथा शीघ्र मदद

राज्य आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  बुधवार दोपहर बाद अण्डमान निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न इलाकों में तूफान की चेतावनी जारी की गई थी। देर शाम सैलानियों को मदद पहुंचाने का काम एनडीएमए एवं अण्डमान निकोबार द्वीप समूह प्रशासन ने शुरू कर दिया था। सैलानियों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए राज्य आपदा प्रबन्धन विभाग के जयपुर स्थित कन्ट्रोल रूम पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अण्डमान निकोबार द्वीप समूह प्रशासन एवं एनडीएमए के दिल्ली स्थित कन्ट्रोल रूम पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

परिचित या रिश्तेदार की जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

प्रदेश के किसी नागरिक के रिश्तेदार या परिचित की जानकारी के लिए इन फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता हैं। 1- अण्डमान निकोबार द्वीपसमूह – 03192.238880 03192-244266

2- एनडीएमए कन्ट्रोल रूम, नई दिल्ली – 011.26701728 011-26701729

3- आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग, जयपुर में स्थापित कन्ट्रोल रूम -0141.2227084 0141-2227603 ।

इन फोन नंबर्स पर आप अपने रिश्तेदार या परिचित के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here