महिलाएं हर चुनौती का सामना करने में सक्षम: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

0
1116
CM Raje

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जयपुर के एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउण्ड मैदान में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में आईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, साथिनों तथा आशा सहयोगिनियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आज प्रदेश की महिलाएं हर चुनौती स्वीकार कर उनका सामना करने में सक्षम हैं। महिलाएं अपने घर-परिवार के साथ देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने में पूरा योगदान दे रही हैं। हम महिलाओं को पूरी तरह सशक्त बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं ताकि हमारी नारी शक्ति प्रदेश के विकास में और अधिक भागीदारी निभा सके।‘ CM Raje

मुख्यमंत्री राजे ने वहां उपस्थित नारी शक्ति से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाएं अपनी शक्ति और सामर्थ्य का पूरा उपयोग करें तो राजस्थान को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश महामंत्री राधा शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

CM Raje

Read More: प्रदेशवासियों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, कर्मचारी और किसानों सहित विभिन्न वर्गों ने किया आभार व्यक्त: मुख्यमंत्री

एक हजार नर्सिंग ट्रेनिंग टीचर्स की होगी भर्ती CM Raje

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों के विकास पर भी काम कर रही है। गत एक वर्ष में करीब साढ़े 4 हजार आंगनबाड़ी केन्द्र विकसित किए गए हैं, जहां बच्चों को अच्छी सुविधाएं और बेहतर प्री-स्कूल एजुकेशन मिल रही है। बाल विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के लिए 1 हजार नर्सिंग ट्रेनिंग टीचर्स की भी भर्ती की जाएगी। CM Raje

CM Raje

तकनीकी प्रशिक्षण के लिए खुलेंगी महिला विंग CM Raje

राजे ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्हांने कहा कि महिला दुग्ध समितियों को 2 हजार लीटर क्षमता के 750 बल्क मिल्क कूलर और 1 हजार लीटर क्षमता के 250 बल्क मिल्क कूलर खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसी प्रकार महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए 24 राजकीय आईटीआई में 12 व्यवसायों में महिला विंग खोली जाएंगी। CM Raje

CM Raje

1.84 लाख कार्यकर्ताओं को मिलेगा बढ़ा मानदेय CM Raje

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि भामाशाह योजना प्रदेश की महिलाओं के सशक्तीकरण में सबसे महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। आज जिस महिला के पास भामाशाह कार्ड है, वो अपने परिवार की मुखिया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए राज्य बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया जिसका लाभ प्रदेश की 1 लाख 84 हजार मानदेयकर्मी महिलाओं को मिलेगा। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 6 हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को साढ़े 4 हजार, सहायिका को साढ़े 3 हजार, साथिन को 3 हजार 300 तथा आशा सहयोगिनी को 2 हजार 500 रुपये हर माह मिलेंगे।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here