विकास भाजपा की परम्परा, मुख्यमंत्री राजे ने दिलाई धौलपुर को नई पहचान, 100 करोड़ का बनेगा जिला अस्पताल

0
1520
Vasundhara Raje Dholpur Elections

राज्य की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहीं वसुंधरा राजे ने धौलपुर को सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में विकास की कई सौगातें दीं हैं। इनमें बहुप्रतीक्षित चंबल लिफ्ट सिंचाई परियोजना, फूड पार्क, इंजीनियरिंग कालेज और सौ करोड की लागत से बनने वाला जिला अस्पातल प्रमुख है। इससे धौलपुर विकास के पथ पर अग्रसर हो गया है। आने वाले समय में धौलपुर में विकास के नए कीर्तिमान बनेंगे। केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशा गांव और गरीब के कल्याण की है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्जवला योजना तथा अटल पेंशन योजना जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य की वसुंधरा सरकार ने भी धौलपुर के लिए सडकों का जाल, गौरव पथ का निर्माण, सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई तथा रोडवेज के बेडे में नई बसों का संचालन किया हैं। अपने पर्यटन और कृषी महत्ता के लिए पहचान रखने वाला धौलपुर आज विकास ने नए पायदान पर खड़ा हैं।

विकास से मिली धौलपुर को नई पहचान

राजस्थान विधानसभा में धौलपुर का विधायक नही होने से यहां उपचुनाव होने जा रहे हैं। आगामी 9 अप्रेल को धौलपुर विधानसभा पर उप-चुनाव होना प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गृहक्षेत्र होने के कारण यहां भाजपा सरकार द्वारा सालों से लगातार विकास करवाया जा रहा हैं। लेकिन बदले की राजनीति और बदले की भावना से कार्यकरने वाली कांग्रेस सरकार का ध्यान धौलपुर की ओर कभी गया ही नही। वर्तमान सरकार ने धौलपुर को नई पहचान देने में सफलता हासिल की हैं।

शिक्षा स्तर में किया भाजपा सरकार ने सूधार

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में गत तीन वर्षों में धौलपुर की कायापलट की गई हैं। तीन सालों में धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में 77 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए 326.48 लाख रुपयों के कार्य करवाएं गये। इनमें विभिन्न विद्यालयों में मरम्मत, भवन निर्माण, पानी की व्यवस्था, शौचालय निर्माण, रसोई निर्माण जैसे कई कार्य करवाएं गये हैं। मुख्यमंत्री राजे ने धौलपुर में इंजिनियरिंग कॉलेज के लिए 1 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया हैं जो कि क्षेत्र के विकास में अहम किरदार अदा करेगा। इसके अलावा धौलपुर के एक और विद्यालय में विज्ञान संकाय का संचालन किया जाएगा।

100 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल

धौलपुर के युवा व शिक्षित वर्ग को क्षेत्र से बाहर पलायन नही करना पड़े इसके लिए राज्य सरकार ने शिक्षा एवं चिकित्सा को तरजीह प्रदान की हैं। इस बजट में धौलपुर के लोगों को मुख्यमंत्री राजे ने आधुनिक जिला अस्पताल की सौगात दी हैं। क्षेत्र में एक जर्जर अस्पलात की जगह अब मॉर्डन एवं मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में इलाज होगा। 100 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी जिससे क्षेत्र की जनता को चिकित्सा के लिए दूसरे स्थानों पर नही जाना पड़ेगा।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here