किसानों को मिला मुख्यमंत्री राजे का साथ, धौलपुर में एक बार फिर भाजपा करेगी विकास की बात

0
1258
Vasundhara raje With Farmers

भाजपा सरकार की परंपरा रही हैं विकास करना, सरकार चाहे केंद्र में भाजपा की हो या राज्य की। क्षेत्र में विकास का प्रवाह भाजपा सरकारें ही करती आई हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर विकास की अवधारणा को साकार करती हैं। प्रदेश में किसानों का विकास ही राज्य का समुचित विकास होगा। इसी दूरदर्शी विजन के चलते राजस्थान आज देश का अग्रणी राज्य बना हैं।

सौर ऊर्जा का मिला किसानों को लाभ

वर्तमान सरकार ने धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक नही होने के बाद भी क्षेत्र में विकास कार्य करवाएं हैं। मुख्यमंत्री राजे बदले की भावना से कार्य नही करती और पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य करवाना ही राजे की पहचान हैं। धौलपुर क्षेत्र में वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही सौर ऊर्जा मिशन के योजनान्तर्गत किसानों को लाभ पहुंचाने का सफल कार्य पिछले तीन सालों में किया हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के 13 किसानों को सौर ऊर्जा मिशन के तहत लाभ प्रदान किया।

पशु चिकित्सालयों की की गई स्थापना

किसानों और पशुपालन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राहत देते हुए कई नवीन कार्य करवाएं हैं। पशुपालन में दो पशु चिकित्सालयों को क्रमोन्नयन किया हैं इसके साथ ही एक पशु चिकित्सा उपकेंद्र की स्थापना भी की हैं और 5 गांवों में नवीन एकीकृत पशुधन विकास केंद्रों की भी स्थापना मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा की गई हैं।

 50 साल पुरानी मांग हुई पूरी

धौलपुर लिफ्ट परियोजना की मंजूरी ने किसान वर्ग को बड़ी राहत दी है। सभी वर्गों ने इस योजना को मंजूरी का स्वागत किया है। राजस्थान प्रदेश बजट 2017-18  में धौलपुरवासियों की 50 साल पुरानी मांग मुख्यमंत्री ने पूरी की। सबसे बड़ी सौगाता धौलपुर-चम्बल जल लिफ्ट परियोजना है, इसे जरूरी क्लीयरेन्स मिलने के बाद सरकार ने योजना को बजट मंजूरी दी है। धौलपुर और राजाखेड़ा के जल संकट वाले 176  गांवों की 34 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का पानी मिलेगा।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here