राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अलवर दौरे पर

    0
    1564
    ITI Rajasthan

    राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने दिल्ली दौरे के बाद आज यानी 22 नवंबर और 23 नवंबर को अलवर जिले के दौरे पर रहेगी। सीएम राजे अपने अलवर दौरे पर विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़बास और खैरथल का दौरा करेगी। मुख्यमंत्री यहां जनसंवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनकर उनका शीघ्र निपटारा भी करेगी। राजे का सुबह अलवर जिले के खैरथल जाने का कार्यक्रम हैै। इसके बाद वे किशनगढ़बास क्षेत्र में भी आमजन के साथ संवाद करेगी। इसके बाद राजे देर शाम अलवर जिले के तिजारा पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सीएम राजे का जयपुर लौट जाने का कार्यक्रम है।

    Vasundhara Raje Alwar Visit

    जनसंवाद कार्यक्रम में करेगी आमजन की समस्या का निस्तारण: मुख्यमंत्री राजे अलवर जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों खैरथल और किशनगढ़बास में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेगी। सीएम राजे इसके अलावा यहां कई योजनाओं का लोकार्पण कर सकती है। साथ ही इन क्षेत्रों में जल्द ही शुरू होने वाले कई नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेगी। राजे के इस संवाद कार्यक्रम को लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह क्षेत्रवार जाकर आमजन की समस्याओं का तुरंत निपटरा करना, लोगों के बीच चर्चा का विषय तो है ही साथ ही अलवर सहित प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के इस जनसंवाद कार्यक्रम की प्रशंसा कर रहे हैं।

    सीएम राजे कर सकती है करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा: सीएम वसुंधरा राजे अपने खैरथल और किशनगढ़बास दौरे पर क्षेत्र में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की घोषणा कर सकती है। साथ ही वे इन दोनों क्षेत्रों में वर्तमान सरकार के कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाली है। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री खैरथल के होटल ग्रीनलैंड में स्थानीय लोगों से संवाद करेगी। मुख्यमंत्री राजे आज सुबह हेलीकॉप्टर से खैरथल पहुंचेगी। हैलीपेड़ पर राजे के स्वागत के लिए मंत्री हेमसिंह भड़ाना, विधायक जसवंत यादव, रोहिताश्व शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

    Vasundhara Raje Alwar Visitअलवर जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में सीएम कर चुकी है जनसंवाद: प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खैरथल और किशनगढ़बास से पहले अलवर जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम कर चुकी है। जहां सीएम राजे ने लोगों की समस्या सुनकर उनके अतिशीघ्र निदान के निर्देश दिए। राजे इससे पहले अलवर जिले के राजगढ़, मुण्डावर, बानसूर, नीमराना, बहरोड, लक्ष्मणगढ़, थानागाजी, रामगढ़, तिजारा सहित कई क्षेत्रों के दौरे कर चुकी हैं। जहां मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ संवाद कर उनकी समस्या का निराकरण किया है। प्रदेश सहित देशभर में पहली बार ऐसा हो रहा है जब मुख्यमंत्री खुद जाकर क्षेत्रवार जनसुनवाई कर रहा है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here