राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 28 मई से बांसवाड़ा जिले के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम के तहत राजे आमजन से मुलाकात करेंगी। यहां मुख्यमंत्री अपनी सरकार की सबसे बड़ी घोषाणा का आगाज कर 31 मई को वागड़ से प्रदेशभर में किसानों की कर्जमाफी का शुभारंभ भी करेंगी। Chief Minister launches debt waiver
यहां से कर्जमाफी की शुरूआत करने की असली वजह है कि योजना का सबसे अधिक फायदा छोटे किसानों को होना है। इस आदिवासी अंचल में अधिकतर किसान इसी श्रेणी के हैं जिससे यहां के किसानों को सबसे अधिक लाभ होगा। चुनावी साल में मुख्यमंत्री राजे का यह दौरा कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है। Chief Minister launches debt waiver
1.10 लाख किसानों का ढाई सौ करोड़ का कर्जा होगा माफ
चूंकि वागड़ अंचल में छोटे किसानों की संख्या अच्छी है, इसलिए यहां के अधिकतर किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। केवल बांसवाड़ा जिले में एक लाख 9 हजार 482 किसानों का करीब ढाई सौ करोड़ रूपए का कर्जमाफ होना है। प्रदेशभर में यह संख्या पांच हजार करोड़ के आसपास है। इसके अलावा सीएम राजे ने वागड़ में विकास कार्यों को भी तरजीह दी है। मानगढ धाम के सुनियोजित विकास और मां त्रिपुरा सुंदरी से सीएम का लगाव जगजाहिर है। Chief Minister launches debt waiver
अधिक जानिए : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा योजना करेंगी आपके आज और कल सुरक्षा
यह होगा दौरा का प्रस्तावित कार्यक्रम
सीएम राजे 28 मई से वागड़ की कुशलगढ़, बागीदौरा, गढ़ी में जनसंवाद करने के बाद 31 मई को प्रदेशभर के सभी किसानों को बड़ी राहत देंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री जयपुर से रवाना होकर भीलवाड़ा पहुंचेंगी, यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी और उसके बाद बांसवाड़ा के सरोना गांव में जोगणिया माता मंदिर में दर्शन कर कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। Chief Minister launches debt waiver
मंगलवार को मानगढ़ धाम जाएंगी और उसके बाद बागीदोरा विधानसभा क्षेत्र की जनता से रूबरू होंगी। बुधवार को अर्थूणा मंदिर में दर्शन कर गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी। गुरूवार को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन करने के बाद बांसवाड़ा के खेल स्टेडियम में ऋण माफी कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगी। शाम को आमजन से जनसंवाद का कार्यक्रम है। गुरूवार शाम को ही जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। Chief Minister launches debt waiver