CBSE Results 2023: 12वीं के बाद अब सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने लहराया परचम

    0
    174

    जयपुर। सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE ने इसे लेकर हाल ही में एक सर्कुलर भी जारी किया था, जिसमें बोर्ड ने संकेत दे दिए थे कि नतीजे आने वाले हैं। सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट चेक किया जा सकता है। 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं में कुल 93.12 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं वहीं 12वीं में 87.33 प्रतिशत पास हुए हैं।

    10वीं में त्रिवेंद्रम ने किया 99.91 के साथ टॉप 
    इस बार कुल 93.12 पर्सेंट छात्रों ने 10वीं की परीक्षा पास की है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें पहले स्थान पर त्रिवेंद्रम रीजन है। 10वीं में त्रिवेंद्रम ने 99.91 के साथ टॉप किया है। इस एग्जाम के लिए 21,86,940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि परीक्षा में 16 लाख छात्र शामिल हुए थे।

    87.33% छात्र पास
    12वीं बोर्ड में तिरुवनंतपुरम जोन से सबसे ज्यादा 99.91 फीसदी छात्र पास हुए हैं जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय के 97 फीसदी से ज्यादा छात्र पास हुए हैं। CBSE 12वीं बोर्ड में इस वर्ष लगभग 16.9 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जो 15 फरवरी से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस बार 84.67 प्रतिशत लड़के और 90.68 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार नतीजे में 5 प्रतिशत कमी है।