2018 का पहला महा-घमासान: अजमेर, अलवर और मांडलगढ़

    0
    1489
    By-elections in rajasthan

    हाल ही में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब राजस्थान में भी चुनावी हलचल शुरू हो गई हैं। वर्ष 2018 राजस्थान की राजनीति के लिए बहुत मायने रखने वाला है। यहां जल्द ही अजमेर, अलवर लोकसभा सीटों तथा मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। चुनाव प्रक्रिया 3 जनवरी से हो गई है, हालांकि पहले दिन किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इन तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। दोनों ही दलों के लिए यह चुनाव नाक का सवाल होगा। इसलिए दोनों प्रमुख दल प्रचार में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोडना चाहेंगे। आइये जानते हैं राजस्थान में उपचुनाव और इसके बाद का महा-घमासान…  By-elections in rajasthan

    राजस्थान में 29 जनवरी को होने हैं तीन सीटों पर उपचुनाव

     By-elections in rajasthan

    राजस्थान में जनवरी माह के अंत में उपचुनाव होने हैं। अजमेर, अलवर लोकसभा सीटों व भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर 29 जनवरी को वोटिंग होगी। इन उपचुनावों के  तो वोटों की गिनती एक फरवरी को होनी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दलों के कार्यकर्ता उपचुनावों को लेकर एक्टिव हो गए हैं। दोनों ही पार्टियों इन उपचुनावों में जीतकर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाना चाहती है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय हो गए हैं। कुछ प्रत्याशियों ने टिकट की अंतिम घोषणा से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी है। उपचुनावों को लेकर प्रदेश की तीनों सीटों के क्षेत्र में हाल ही आचार संहिता भी लागू हो गई है।  By-elections in rajasthan

    Read More: राहुल गांधी को राजस्थान में ‘टेंपल रन’ कराएंगे अशोक गहलोत!

    कांग्रेस अलवर लोकसभा सीट पर कर चुकी है प्रत्याशी की घोषणा  By-elections in rajasthan

    कांग्रेस अलवर लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस को अभी अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित करने हैं। वहीं भाजपा ने अभी तक तीनों ही सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। एक या दो दिनों दोनों ही पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस की कल नई दिल्ली में हुई बैठक में अजमेर लोकसभा सीट पर पूर्व विधायक और मुख्य सचेतक रहे डॉ. रघु शर्मा और मांडलगढ़​ विधानसभा सीट पर विवेक धाकड़ के नाम पर सहमति बनी हैं। जल्द ही इनके नामों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा भी शुक्रवार को तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। भाजपा अजमेर में रामस्वरूप लांबा और अलवर सीट पर वर्तमान प्रदेश श्रम मंत्री डॉ. जसवंत यादव को प्रत्याशी बना सकती है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ ही तीनों सीटों पर चुनावी संग्राम भी तेजी आएगी।  By-elections in rajasthan

    2018 के अंत में होने हैं राजस्थान में विधानसभा चुनाव

    जनवरी माह के अंत में होने वाले उपचुनावों के बाद राजस्थान में बड़ा चुनावी महासंग्राम भी होना है। इस साल के अंत में यानि दिसंबर माह में राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए चुनाव होंगे। राजस्थान के साथ ही अन्य 7 राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने है। राजस्थान में अभी वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार शासन कर रही है। पा​र्टी के ​हालिया चुनावी नतीजों को देखा जाए तो यह कहना कतई मुश्किल नहीं होगा कि बीजेपी यहां एक बार फिर सरकार बनाएगी। हालांकि उससे पहले इसी माह होने वाले उपचुनाव के नतीजे भी भाजपा को आगामी चुनाव में मदद करेंगे। हाल ही में गुजरात और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए अपनी सरकार बनाई है। अब भाजपा की देश के कुल 28 राज्यों में से 19 राज्यों में सरकार हो गई है।  By-elections in rajasthan

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here