GDP की दर 5.7 से 6.3 प्रतिशत होना कांग्रेस पर करारा तमाचा – अशोक परनामी

0
2142
अशोक परनामी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने जी.डी.पी. की दर 5.7 से 6.3 प्रतिशत वृद्धि होने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली जी को बधाई दी है।
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अजमेर, अलवर एवं माण्ड़लगढ़ उपचुनावों की रिव्यू मीटिंग ली गई। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आतिशबाजी एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई।

GDP की दर 5.7 से 6.3 प्रतिशत होना कांग्रेस पर करारा तमाचा

प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय वित्त मंत्री ने जिस प्रकार सतत् प्रगति के पथ पर भारत को अग्रसर किया है, वह वास्तव में प्रशंसा का विषय है। इस तिमाही में आर्थिक वृद्धि की दर 5.7 से 6.3 प्रतिशत हो जाना एक अभूतपूर्व आर्थिक उपलब्धि है। हर दृष्टि से भारत आगे बढ़ रहा है। पहले इज ऑफ डूइंग बिजनेस एवं मूडिज द्वारा भारत की रैंकिग में वृद्धि और अब जी.डी.पी. में यह आशा जनक वृद्धि की दर यह बताती है कि अब भारत का प्रत्येक क्षेत्र अब आर्थिक उन्नति के पथ पर है। इसके लिये सभी राज्यों ने भी कड़ी मेहनत की है और राजस्थान में भी माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जी के नेतृत्व में भी हम लगातार बढ़ती हुई आर्थिक वृद्धि को भी देख पा रहें है।

अशोक परनामी

Read more: दायें हाथ से दान करो तो बायें को पता न चले: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 

परनामी ने कहा कि बढ़ती हुई आर्थिक वृद्धि की दर कांग्रेस के मुंह पर एक बड़ा तमाचा हैं। जिन्होंने पहले नोटबन्दी और जी.एस.टी. को लेकर लगातार नकारात्मक विरोध की राजनीति की। देश के उद्यमियों, जनता, किसान एवं देश के उत्पादक क्षेत्र ने आज यह दिखा दिया है कि वह किस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आर्थिक वृद्धि के रास्ते पर चलना चाहता है और आर्थिक वृद्धि के भारत का सपना इसी मार्ग पर चलकर सच होगा, यह विश्वास भी जनता ने व्यक्त किया है।

साथ ही साथ जी.एस.टी. के बारे में जिस प्रकार के निराशापूर्ण बयान दिये जा रहें थे, उनका भी निष्पक्ष उत्तर है क्योंकि यह साफ हो गया है, कि देश में खुले मन से इस नई कर व्यवस्था को स्वीकार भी किया है और इसे अंगीकार करके आर्थिक वृद्धि का और विकास का रास्ता भी खोला है। हम माननीय प्रधानमंत्री जी और उनकी टीम को पूरी भारतीय जनता पार्टी राजस्थान परिवार की ओर से अभिनन्दित करते है, बधाई देते हैं और धन्यवाद भी देते हैं कि उन्होंने देश में एक बार फिर आर्थिक वृद्धि का मार्ग कठिन स्थितियों में भी प्रशस्त किया हैं।

धौलपुर जीत का इतिहास दोहरायेंगे

अशोक परनामी ने कहा कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आज अजमेर, अलवर एवं माण्ड़लगढ़ उपचुनावों को लेकर प्रभारी मंत्री, संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्षों की रिव्यू मीटिंग रखी गई, जिसमें प्रत्येक विधानसभा, मण्डल एवं बूथ स्तर तक की रणनीति का रोड़ मेप तैयार किया गया। जिस प्रकार से प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे प्रत्येक विधानसभा में जाकर सभी वर्गों को साथ में लेकर बैठकें कर रही है, उससे क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा एवं उनका तुरन्त निराकरण हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ को निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर बधाई

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते है तथा उŸार प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्Ÿाा इस बधाई के पात्र है। इस ऐतिहासिक जीत से यह साबित होता है कि यू.पी. में भाजपा की सरकार मजबूत तरीके से कार्य कर रही है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here