इंडियन ऑफ दी ईयर अवॉर्डः विराट कोहली बने ‘इंडियन ऑफ द ईयर’

    0
    1157
    Indian of the Year

    टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली नित नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। कोहली वर्तमान में विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वर्तमान में श्रीलंका के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में कोहली ने शानदार दोहरा शतक जमाते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हाल ही में विराट कोहली को नेटवर्क18 समूह का सीएनएन न्यूज18 इंडियन ऑफ दी ईयर अवॉर्ड समारोह में इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कोहली सहित कुछ अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

    चार विशेष क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड

    यह अवॉर्ड चार विशेष क्षेत्रों खेल, पब्लिक सर्विस, मनोरंजन और बिजनेस में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है। इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड उन भारतीय नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने विशेष प्रयासों से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। विराट कोहली समेत अन्य भारतीय हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए दिल्ली के होटल ताज में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

    कोहली के साथ इन हस्तियों को भी सम्मानित किए गया अवॉर्ड से

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अलावा एक्टर राजकुमार राव को मनोरंजन में, आउटस्टैडिंग अचीवमेंट के लिए टीम बाहुबली को, बिजनेस में आचार्य बालकृष्ण, स्पेशल अचीवमेंट कैटेगरी में मानुषी छिल्लर, रवि शास्त्री और इंडियन वीमन क्रिकेट टीम, पब्लिक सर्विस में अफरोज शाह, स्पोर्ट में कदांबी श्रीकांत, अचीवमेंट में,​ बिजनेस और सीएसआर में आदर पूनावाला, जियो पॉपुलर चॉइस फॉर इंडियन आॅफ द ईयर अवॉर्ड से विराट कोहली को सम्मानित किया गया।

    Read More: GDP की दर 5.7 से 6.3 प्रतिशत होना कांग्रेस पर करारा तमाचा – अशोक परनामी

    हाल ही में सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने वाले कप्तान बने हैं कोहली

    विराट कोहली का बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ वर्तमान सीरीज के दूसरे टेस्ट में पांचवा दोहरा शतक लगाया था। कोहली ने इसी साथ सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में टॉप पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्होंने पांच दोहरे शतक लगाए हैं। हालांकि पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग ने भारत की ओर से 6-6  दोहरे शतक लगाए हैं। वहीं द्रविड़ ने टेस्ट में पांच दोहरे शतक लगाए।